Upbeat Punjab FC: पंजाब एफसी और मोहम्मडन एससी अपने-अपने लक्ष्य लेकर शुक्रवार को शाम 7:30 बजे नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में भिड़ेंगी।

Advertisement

पंजाब एफसी आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग नौ मैचों में एक जीत, दो ड्रा और छह हार से पांच अंक लेकर 12वें स्थान पर है। पंजाब एफसी ने अपने पिछले मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी पर 3-0 की जीत हासिल की थी और इसी फॉर्म को घरेलू दर्शकों के सामने आगामी मैच में बरकरार रखना चाहेगी।

Advertisement

पंजाब एफसी का खराब रिकॉर्ड

जीत की तलाश: पंजाब एफसी ने आईएसएल में पहली बार किसी प्रतिद्वंद्वी का सामना करते हुए 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें वो जीती नहीं है। वो पांच ड्रा खेली है और छह मैच हारी है।

रक्षात्मक अनुशासन: पंजाब एफसी ने अब तक इस सीजन में स्पॉट-किक पर गोल नहीं खाया है। इसके विपरीत, मोहम्मडन स्पोर्टिंग अब तक दो पेनल्टी गंवा चुकी है।

मोहम्मडन की मैदान पर दृढ़ता

Advertisement

गेंद पर कब्जा: मोहम्मडन ने आईएसएल 2024-25 में प्रति मैच 47.4 बार गेंद पर कब्जा जीता है। लेकिन उन्होंने 143.6 बार कब्जा गंवाया है, जो दूसरा सबसे ज्यादा है।

गोल में असमानता: मोहम्मडन ने 2024-25 में अपने पांच अवे मैचों में दस गोल खाए हैं, लेकिन केवल तीन गोल किए हैं।

आमने-सामने : यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच पहला मैच होगा।

Advertisement

कोच कॉर्नर

पंजाब एफसी के ग्रीक हेड कोच पैनागियोटिस डिलम्पेरिस इस समय केवल मोहम्मडन एससी के खिलाफ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ईमानदारी से कहूं, तो मेरा ध्यान कल का मैच जीतने पर है और फिर उसके बाद हम आगामी मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करेंगे।”

कोच कॉर्नर

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार