FC Goa: हैदराबाद एफसी अपने घरेलू मैदान जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में अपनी दो पिछली हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी, जब वो बुधवार को शाम 7:30 बजे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में मनोलो मार्क्वेज की एफसी गोवा से भिड़ेगी।

Advertisement

मार्क्वेज ने 2021-22 में हैदराबाद एफसी को आईएसएल कप जिताया था और फिर गोवा में गौरवशाली दिनों को वापस लाने के लिए गौर्स के साथ जुड़ गए। एफसी गोवा नौ मैचों में चार जीत, तीन ड्रा और दो हार से 15 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद एफसी नौ मैचों में दो जीत, एक ड्रा और छह हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर है।

Advertisement

एफसी गोवा ने पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स एफसी को अपने घरेलू मैदान पर 1-0 से हराया था जबकि हैदराबाद एफसी आइलैंडर्स के हाथों 0-1 से हारी थी।

हैदराबाद एफसी की पैर जमाने की कोशिश

घरेलू जीत की तलाश: इस सीजन में हैदराबाद एफसी अपने घरेलू स्टेडियम में खेले सभी तीनों मैचों में हारी है।

सेट-पीस में सुधार की जरूरत: हैदराबाद एफसी ने अब तक सेट पीस से तीन गोल खाए हैं, जो सभी टीमों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इसके उलट, एफसी गोवा ने अब तक कॉर्नर से एक भी गोल नहीं खाया है।

Advertisement

गौर्स की आगे बढ़ने की प्रवृत्ति

फॉरवर्ड पासिंग: एफसी गोवा ने इस सीजन में प्रति मैच 161.1 फॉरवर्ड पास किए हैं जो हैदराबाद एफसी के 141.9 पासों से लगभग 19 अधिक है। अब तक उनके 17 गोलों से पता चलता है कि वे ऐसा करने में भी सफल रहे हैं।

हैदराबाद एफसी के खिलाफ रिकॉर्ड: एफसी गोवा ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ अपने पिछले दो मैच क्लीन शीट रखते हुए जीते हैं। अगर वे कल जीतते हैं, तो यह लीग में हैदराबाद के खिलाफ उनकी सबसे लंबी जीत का सिलसिला होगा।

Advertisement

आमने-सामने

ये दोनों टीमें आईएसएल में 10 बार भिड़ी हैं, जिनमें एफसी गोवा और हैदराबाद एफसी क्रमशः पांच और तीन बार जीती हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं।

कोच कॉर्नर

Advertisement

हैदराबाद एफसी के हेड कोच थांगबोई सिंग्टो को उम्मीद है कि एफसी गोवा के खिलाफ उनकी टीम अपने आक्रामक प्रदर्शन में सुधार करके माकूल परिणाम हासिल करेगी। उन्होंने कहा, “मैं आंकड़ों का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं लेकिन आंकड़े बताते हैं कि मोहम्मडन और केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ खेलते समय विपक्षी बॉक्स में हमारी एंट्री बहुत अधिक थी। यह दर्शाता है कि हमें गेंद को विपक्षी बॉक्स में अधिक से अधिक रखना होगा। हमारे पास रचनात्मक और तेज-तर्रार खिलाड़ी हैं, जो मौके बना सकते हैं और टारगेट पर शॉट ले सकते हैं; कल यही लक्ष्य होगा।”

कोच कॉर्नर

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार