इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में ईस्ट बंगाल एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा एफसी को 3-0 से हराया। यह मुकाबला गोवा के मडगांव स्थित पीजेएन स्टेडियम में खेला गया। ईस्ट बंगाल की टीम शुरुआत से ही मैच में हावी नजर आई और उन्होंने ओडिशा एफसी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही ईस्ट बंगाल आक्रामक नजर आया। टीम ने तेज पासिंग और लगातार हमलों के जरिए ओडिशा के डिफेंस को दबाव में रखा। इसका फायदा उन्हें 11वें मिनट में मिला, जब बिपिन सिंह ने आसान गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल में पीवी विष्णु और एडमंड लालरिंडिका की अहम भूमिका रही, जिन्होंने शानदार तालमेल दिखाया।

Advertisement

पहले हाफ में ईस्ट बंगाल ने गेंद पर ज्यादा कब्जा बनाए रखा और कई मौके बनाए। दूसरी ओर, ओडिशा एफसी ने काउंटर अटैक के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन वे ज्यादा प्रभावी नहीं हो सके। रहीम अली ने जरूर कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए। ईस्ट बंगाल के गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने शानदार बचाव किया।

मैच की शुरुआत से ही ईस्ट बंगाल आक्रामक नजर आया। टीम ने तेज पासिंग और लगातार हमलों के जरिए ओडिशा के डिफेंस को दबाव में रखा। इसका फायदा उन्हें 11वें मिनट में मिला, जब बिपिन सिंह ने आसान गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल में पीवी विष्णु और एडमंड लालरिंडिका की अहम भूमिका रही, जिन्होंने शानदार तालमेल दिखाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद 84वें मिनट में एजेजारी ने एक और गोल दागकर मैच पूरी तरह से ईस्ट बंगाल के पक्ष में कर दिया। इस गोल में बिपिन सिंह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने एजेजारी को शानदार पास दिया। मैच के आखिरी मिनटों में ओडिशा एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। कप्तान कार्लोस डेलगाडो ने एक शानदार हेडर लगाया, लेकिन वह गोल में तब्दील नहीं हो सका। इस जीत के साथ ईस्ट बंगाल एफसी के 9 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, ओडिशा एफसी 6 अंकों के साथ निचले पायदान पर ही बनी हुई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार