इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में शनिवार को बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने मौके तो कई बनाए, लेकिन गोल करने में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी।
यह बेंगलुरु एफसी का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी मुकाबला था। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले 20 मिनट में मुंबई सिटी एफसी ने गोल करने के अच्छे मौके बनाए। टीम के खिलाड़ी वालपुइया को एक शानदार क्रॉस मिला, लेकिन बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने बेहतरीन बचाव किया।
पहले हाफ के अंत में बेंगलुरु एफसी भी गोल करने के काफी करीब पहुंचा। रयान विलियम्स ने आशिक के क्रॉस पर अच्छा प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट लक्ष्य से थोड़ा बाहर चला गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका।
दूसरे हाफ में मुंबई सिटी एफसी को गोल करने का सुनहरा मौका मिला, जब लल्लिंज़ुआला चांगटे गोलकीपर के साथ आमने-सामने थे। हालांकि, उनका शॉट साइड नेट में चला गया और टीम बढ़त लेने से चूक गई। मैच के 52वें मिनट में बेंगलुरु एफसी को टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। निखिल पुजारी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह नामग्याल भूटिया को उतारा गया। इसके बाद रयान विलियम्स भी चोटिल हो गए, जिससे टीम की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गईं।
पहले हाफ के अंत में बेंगलुरु एफसी भी गोल करने के काफी करीब पहुंचा। रयान विलियम्स ने आशिक के क्रॉस पर अच्छा प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट लक्ष्य से थोड़ा बाहर चला गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच के आखिरी मिनटों में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के चलते कोई गोल नहीं हो पाया। अंत में मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस ड्रॉ के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, लेकिन बेंगलुरु एफसी का अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने का अरमान पूरा नहीं हो सका।