इंडियन सुपर लीग 2026-27 में सोमवार को मोहन बागान सुपर जाइंट ने चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। मैच के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में मनवीर सिंह ने निर्णायक गोल किया।

विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन गोलकीपर मोहम्मद नवाज और विशाल कैथ ने शानदार बचाव करते हुए लंबे समय तक स्कोर को 0-0 पर ही बनाए रखा। चेन्नईयिन एफसी बढ़त बनाने के बेहद करीब पहुंच गई थी, जब निकोला स्टोजानोविच का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया; इसके कुछ समय बाद ही मोहन बागान को सफलता मिल गई।

चेन्नईयिन एफसी ने अच्छी शुरुआत की। स्टोजानोविच ने दूर से शॉट मारा, जबकि ब्रिसन फर्नांडीस और इरफान यादवाड भी गोल करने के करीब पहुंचे। फर्नांडीस का शॉट बॉक्स के अंदर से थोड़ा बाहर चला गया, जबकि स्टोजानोविच के क्रॉस पर यादवाड का हेडर भी लक्ष्य से चूक गया।

मोहन बागान सुपर जाइंट की तरफ से समीर जेलकोविच ने प्रयास किया, जिसे नवाज ने रोक दिया। वहीं, एक कॉर्नर के बाद अल्बर्टो रोड्रिग्ज करीब से गोल करने से चूक गए। दूसरी ओर, विशाल कैथ ने यादवाड और मादिह तलाल के प्रयासों को विफल किया, जबकि नवाज ने ली इरविन और देजान द्राजिक के शॉट्स को रोका। हाफ-टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।

हाफ-टाइम के बाद मोहन बागान ने लालियानजुआला छांगटे की जगह सहल अब्दुल समद को मैदान पर उतारा और दूसरे हाफ की शुरुआत में जेलकोविच की जगह अनिरुद्ध थापा को शामिल किया। चेन्नईयिन एफसी लगातार दबाव बनाए हुए थी; कैथ ने यादवाड और रेमन के प्रयासों को बचाया, जबकि नामग्याल भूटिया और फर्नांडीस के शॉट लक्ष्य से थोड़ा चूक गए।

चेन्नईयिन ने अपना पहला बदलाव करते हुए फर्नांडीस की जगह ब्राइस मिरांडा को उतारा, जबकि मोहन बागान ने राहुल भेके की जगह सुभाशीष बोस को मैदान में भेजा। इसके बाद चेन्नईयिन ने आयुष छेत्री और यादवाड की जगह लालहरियातपुइया चावंगथु और एस. प्रकादेश्वरन को उतारा।

मैच काफी संतुलित रहा। नवाज ने इरविन और मनवीर के प्रयासों को नाकाम कर दिया, जबकि चेन्नईयिन एफसी भी काउंटर-अटैक के जरिए लगातार खतरा पैदा करती रही। स्टोजानोविच गोल करने के सबसे करीब तब पहुंचे, जब प्राकादेश्वरन के पास पर उनके बाएं पैर से लगाए गए शॉट ने क्रॉसबार को हिट किया। इसके बाद कैथ ने एक और शानदार बचाव करते हुए चेन्नईयन के मिडफील्डर को गोल करने से रोक दिया, जबकि मेहमान टीम लगातार गोल करने की कोशिश कर रही थी। मैच के अंतिम क्षणों में, बागान ने दीपक तंगरी और द्राजिक की जगह लिस्टन कोलाको और अभिषेक सूर्यवंशी को मैदान पर उतारा, और इन बदलावों का असर तुरंत देखने को मिला।

चेन्नईयिन ने अपना पहला बदलाव करते हुए फर्नांडीस की जगह ब्राइस मिरांडा को उतारा, जबकि मोहन बागान ने राहुल भेके की जगह सुभाशीष बोस को मैदान में भेजा। इसके बाद चेन्नईयिन ने आयुष छेत्री और यादवाड की जगह लालहरियातपुइया चावंगथु और एस. प्रकादेश्वरन को उतारा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार