ISSF Shooting: बख्तियारुद्दीन मालेक, शार्दुल विहान और आर्य वंश त्यागी की भारतीय पुरुष ट्रैप टीम ने रविवार को कोरिया के चांगवोन में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के अंतिम से पहले वाले दिन रजत पदक जीता।

Advertisement

तीनों ने संयुक्त रूप से 346 का स्कोर किया और शॉटगन पावरहाउस इटली ने कुल 356 के साथ स्वर्ण पदक जीता, जिससे चैंपियनशिप में भारत का अब तक का 15वां पदक हासिल हुआ।

Advertisement

इससे पहले कोई भी भारतीय पुरुष ट्रैप निशानेबाज़ फ़ाइनल में जगह नहीं बना सका था, हालांकि, महिला ट्रैप में आशिमा अहलावत ने शीर्ष छह में जगह बनाई थी, लेकिन फ़ाइनल में भी उसी नंबर पर रही।

आशिमा ने क्वालिफिकेशन में 109 का स्कोर किया और फिर छह-तरफा शूट-ऑफ में तीन अंतिम स्थानों में से एक हासिल किया। टीम की साथी प्रीति रजक उस शूट-ऑफ में बाहर होने वाली पहली खिलाड़ी थीं।

प्रीति, भाव्या और आद्या त्रिपाठी की तिकड़ी भी टीम प्रतियोगिता में कुल 312 अंक के साथ टीम कांस्य पदक से चूक गई, जबकि चीन 314 के साथ आगे रहा। यूएसए और इटली ने क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

पदक तालिका में, भारत के पास 14 पदक (चार स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य) हैं और वह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 12 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य के साथ 26 पदक हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार