आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के पहले दिन मेंस 10-मीटर एयर राइफल फाइनल में चीन के ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि उनके हमवतन झांग चांगहोंग ने सिल्वर पर निशाना साधा।

Advertisement

बुधवार को पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले शेंग ने क्वालिफिकेशन राउंड में 637.5 प्वाइंट्स के साथ टॉप किया और फाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। 21 वर्षीय शेंग ने शुरुआती सीरीज से ही बढ़त बना ली थी, जिन्हें किसी ने करीबी कड़ी टक्कर नहीं दी। उन्होंने 253.9 प्वाइंट्स के साथ अपना 12वां आईएसएसएफ वर्ल्ड कप खिताब जीता। यह शेंग का अपने देश में जीता गया पहला वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल था।

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 50-मीटर राइफल थ्री-पोजिशन इवेंट के चैंपियन झांग, पिछले वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हांग्जो पहुंचे थे। आठ शूटर्स के फाइनल में मुश्किल से जगह बनाने के बाद, उन्होंने शांत रहकर प्रदर्शन किया और 252.4 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने सिहान को 0.2 पॉइंट्स से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चीन को पोडियम पर तीनों स्थान हासिल करने से रोक दिया।

इससे पहले बुधवार को, चीन के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन याओ कियानक्सुन/हू काई ने क्वालिफिकेशन और फाइनल दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 10-मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट जीता। दिन की शुरुआत में 591 प्वाइंट्स का नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाने के बाद, इस जोड़ी ने फाइनल में 488.4 प्वाइंट्स हासिल किए। उन्होंने अप्रैल में भारत के पलक और मुकेश नेलावल्ली द्वारा बनाए गए 487.7 प्वाइंट्स के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा।

बुधवार को चीन के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन याओ कियानक्सुन/हू काई की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन और फाइनल दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता।

क्वालिफिकेशन में 591 प्वाइंट्स का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद, इस जोड़ी ने फाइनल में 488.4 प्वाइंट्स हासिल किए। उन्होंने अप्रैल में भारत की पलक और मुकेश नेलावल्ली द्वारा बनाए गए 487.7 प्वाइंट्स के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनके साथी खिलाड़ी शेन यियाओ/बू शुआइहांग ने टूर्नामेंट के पहले मेडल इवेंट में 485.7 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता।

बुधवार को चीन के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन याओ कियानक्सुन/हू काई की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन और फाइनल दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

हांग्जो वर्ल्ड कप 28 जुलाई तक चलेगा। गुरुवार को महिलाओं की 50-मीटर राइफल थ्री-पोजीशन और पुरुषों व महिलाओं के स्कीट इवेंट के मुकाबले होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार