आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत रविवार से कजाकिस्तान के अल्माटी में होगी। भारत का प्रतिनिधित्व ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका, रायजा ढिल्लों और मैराज अहमद खान करेंगे। मोरक्को के टैंजियर में हुए पहले चरण में कोई पदक न जीतने के बाद, भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में वापसी करने के इरादे से उतर रही है।

Advertisement

अल्माटी चरण इस साल होने वाले चार शॉटगन वर्ल्ड कप में से दूसरा है, जिसमें 42 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के 284 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

अल्माटी के लिए 20 सदस्यों की टीम चुनी गई है, जिसमें 8 ऐसे निशानेबाज भी शामिल हैं जो केवल रैंकिंग अंकों (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। मोरक्को जाने वाली टीम की तुलना में इस टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। एशियन चैंपियन नरुका पिछले चरण में हिस्सा न लेने के बाद अब वापसी कर रहे हैं, जो अनुभवी ओलंपियन मैराज के साथ मिलकर पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में रायजा टीम की कमान संभालेंगी।

पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में टीम में बदलाव किया गया है। इस बार भवनीश मेंदीरत्ता, पृथ्वीराज टोंडाइमन और कियानन चेनाई टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस स्पर्धा में भारत की उम्मीदों का दारोमदार विवान कपूर के कंधों पर होगा। इस प्रतियोगिता का काफी महत्व है, क्योंकि प्रत्येक स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता दिसंबर में इटली के रोम में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई कर लेंगे।

मेंस स्कीट- अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह, मैराज अहमद खान, भवतेग सिंह गिल (आरपीओ) और अभय सिंह सेखों (आरपीओ)।

मेंस ट्रैप- अहवर रिजवी, विवान कपूर, शपथ भारद्वाज, अली अमन इलाही (आरपीओ) और उदयवीर सिंह जायजी (आरपीओ)।

Advertisement

विमेंस ट्रैप- प्रगति दुबे, नीरू, मनीषा कीर, विधि सिंह (आरपीओ) और वर्षा वर्मन (आरपीओ)।

विमेंस स्कीट- परिनाज धालीवाल, गनेमत सेखों, रायजा ढिल्लों, रश्मी राठौड़ (आरपीओ) और वंशिका तिवारी (आरपीओ)।

मिश्रित टीम ट्रैप- अहवर रिजवी, प्रगति दुबे, विवान कपूर और नीरू।

Advertisement

आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप 2026 का शेड्यूल (केवल फाइनल):

5 मई:

विमेंस स्कीट (शाम 4:00 बजे)

Advertisement

मेंस स्कीट (शाम 7:30 बजे)

9 मई:

विमेंस ट्रैप (शाम 4:00 बजे)

Advertisement

मेंस ट्रैप (शाम 5:30 बजे)

विमेंस ट्रैप (शाम 4:00 बजे)

Also Read: LIVE Cricket Score

ट्रैप मिक्स्ड टीम (शाम 4:30 बजे)

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार