भारतीय निशानेबाजों का चीन के हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।

Advertisement

ईशा सिंह ने फाइनल में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाया था। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपने नाम किया। ईशा सिंह ने मेजबान चीन की युयुए झांग को तीन अंकों के अंतर से पछाड़ा। झांग ने 37 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। चीन में चीन की ही विरोधी को हराकर स्वर्ण पदक जीतना निश्चित रूप से ईशा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और मैच के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। मनु का कांस्य पदक के मुकाबले में उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से मुकाबला हुआ। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन डबल शूटऑफ में मनु भाकर ने बाजी मारते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

ईशा सिंह ने फाइनल में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाया था। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर अपने नाम किया। ईशा सिंह ने मेजबान चीन की युयुए झांग को तीन अंकों के अंतर से पछाड़ा। झांग ने 37 अंक हासिल करते हुए रजत पदक जीता। चीन में चीन की ही विरोधी को हराकर स्वर्ण पदक जीतना निश्चित रूप से ईशा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। चीन अब तक 14 पदक जीत चुका है जिसमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारतीय टीम 3 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय निशानेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को और पदक मिलने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार