गनेमत सेखों ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप शॉटगन के पहले दिन 75 में से 70 निशाने टारगेट पर साधते हुए टॉप-8 से सिर्फ एक अंक पीछे रहते हुए मजबूत शुरुआत की। यह प्रतियोगिता सोमवार को असानोव शूटिंग क्लब में शुरू हुई।

Advertisement

चंडीगढ़ की इस निशानेबाज ने इसी रेंज पर तीन साल पहले रजत पदक जीता था। गनेमत सेखों भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बेहतर स्थिति में रहीं, जो प्रतियोगिता के टॉप-8 में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में क्वालिफिकेशन के बाकी 50 निशाने और फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।

Advertisement

पुरुषों के इवेंट में, ओलंपियन मैराज अहमद खान ने पहली सीरीज की शुरुआत पूरे 25 प्वाइंट्स के साथ की और फिर अगली दो सीरीज में 23-23 प्वाइंट्स हासिल किए। इस तरह उन्होंने पहले दिन 71 के स्कोर के साथ समापन किया। वह फिलहाल 27वें स्थान पर हैं।

एक अन्य ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका ने भी अपनी पहली सीरीज में पूरे 25 प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन अगली दो सीरीज में वे क्रमशः 23 और 21 प्वाइंट्स ही बना पाए। इस तरह उन्होंने दिन का समापन 69 के स्कोर के साथ किया। इस प्रतियोगिता में तीसरे भारतीय खिलाड़ी और नेशनल चैंपियन गुरजोत सिंह खंगुरा ने 22, 24 और 24 की सीरीज के साथ 75 टारगेट पूरे होने पर कुल 70 प्वाइंट्स हासिल किए।

रैंकिंग प्वाइंट्स के लिए हिस्सा ले रहे भवतेग सिंह गिल और अभय सिंह सेखों ने क्रमशः 71 (24, 24, 23) और 70 (23, 24, 23) प्वाइंट्स हासिल किए।

एक अन्य ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका ने भी अपनी पहली सीरीज में पूरे 25 प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन अगली दो सीरीज में वे क्रमशः 23 और 21 प्वाइंट्स ही बना पाए। इस तरह उन्होंने दिन का समापन 69 के स्कोर के साथ किया। इस प्रतियोगिता में तीसरे भारतीय खिलाड़ी और नेशनल चैंपियन गुरजोत सिंह खंगुरा ने 22, 24 और 24 की सीरीज के साथ 75 टारगेट पूरे होने पर कुल 70 प्वाइंट्स हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यह इस सीजन का दूसरा शॉटगन वर्ल्ड कप है। पहला वर्ल्ड कप अप्रैल में मोरक्को के टैंजियर में आयोजित हुआ था, जहां भारतीय एथलीट कोई भी मेडल हासिल नहीं कर सके थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार