स्पेन के युवा खिलाड़ी राफेल जोडार ने अपने डेब्यू इटैलियन ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले माटेओ अर्नाल्डी को 6-1, 4-6, 6-3 से हराया।

Advertisement

राफेल ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहले सेट को 6-1 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में अर्नाल्डी ने जोरदार वापसी की और सेट को 6-4 से जीता। हालांकि, तीसरे सेट में जोडार ने कमाल का खेल दिखाया और लगातार पांच गेम जीतते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।

Advertisement

दो घंटे तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही जोडार ने एटीपी जीत/हार इंडेक्स के अनुसार, साल 2026 में क्ले कोर्ट पर 14-2 का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने माराकेच में अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता, जबकि बार्सिलोना में सेमीफाइनल और मैड्रिड में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

राफेल ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहले सेट को 6-1 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में अर्नाल्डी ने जोरदार वापसी की और सेट को 6-4 से जीता। हालांकि, तीसरे सेट में जोडार ने कमाल का खेल दिखाया और लगातार पांच गेम जीतते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, टिएन ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को 4-6, 6-3, 7-5 से हराकर मार्च में इंडियन वेल्स क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार लगातार दो एटीपी टूर जीत हासिल की। 20 वर्षीय टिएन, जो अब 19वें नंबर पर हैं, 2002 में एंडी रोडिक के बाद रोम में चौथे राउंड में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के अमेरिकी खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ, दुनिया के पूर्व नंबर 2 कैस्पर रूड ने चेक गणराज्य के 11वें सीड जिरी लेहेका को ठीक 80 मिनट में 6-3, 6-4 से आसानी से हरा दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार