Jannik Sinner: विश्व नंबर-1 जानिक सिनर ने अपना दबदबा कायम रखते हुए शंघाई मास्टर्स में जीत के साथ आगाज किया और जापान के तारो डेनियल को 6-1, 6-4 से हराकर इस सत्र में 60 जीत तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। साथ ही वो 2000 दशक में जन्मे पहले खिलाड़ी हैं, जिसने करियर में 250 जीत हासिल की।

Advertisement

मैच के बाद 23 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी ने कहा, "आज मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था। "मैं शारीरिक रूप से भी अच्छी स्थिति में था, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बेशक मैं आगे के लिए सुधार करने की कोशिश करूंगा, लेकिन आज मैं वास्तव में बहुत अच्छी सर्विस कर रहा था, खासकर महत्वपूर्ण क्षणों में मैंने अच्छा परफॉर्म किया।"

Advertisement

सिनर के प्रदर्शन ने आगे की चुनौतियों के लिए उनकी तैयारियों को भी उजागर किया, क्योंकि वह पहले से ही अपने शानदार सीजन को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

डेनियल पर अपनी जीत के साथ, सिनर ने इस वर्ष शुरुआती दौर के मैचों में अपना रिकॉर्ड 14-0 कर लिया है और 2024 में उन्होंने जो भी 13 टूर्नामेंट खेले हैं, उन सभी में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

सिनसिनाटी मास्टर्स 2023 में 66 वें स्थान पर काबिज सर्बियाई डुसन लाजोविच से हारने के बाद से उनके पास शीर्ष 20 से बाहर की रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ 51-0 का शानदार रिकॉर्ड है।

कोर्ट पर सिनर के आत्मविश्वास और कौशल ने उन्हें एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बना दिया है, और वह एक ही सत्र में 64 जीत के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार करने के लिए तैयार हैं। यह रिकॉर्ड पिछले साल स्थापित किया गया था, जो ओपन एरा में किसी इटालियन खिलाड़ी का बनाया गया सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

Advertisement

सिनर का अगला मुकाबला 31वीं वरीयता प्राप्त टॉमस मार्टिन एचेवेरी के साथ दूसरे दौर का मुकाबला है, इसके बाद में 14वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन के साथ रीमैच की संभावना है।

कोर्ट पर सिनर के आत्मविश्वास और कौशल ने उन्हें एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बना दिया है, और वह एक ही सत्र में 64 जीत के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार करने के लिए तैयार हैं। यह रिकॉर्ड पिछले साल स्थापित किया गया था, जो ओपन एरा में किसी इटालियन खिलाड़ी का बनाया गया सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार