जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही 33 वर्षीय मिडफील्डर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी है।

Advertisement

जापान के नेशनल टीम डायरेक्टर मासाकुनी यामामोटो ने पुष्टि की है कि एंडो अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं और इस कारण वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जापान को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है।

Advertisement

एंडो जापान की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पूरे वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग अभियान में टीम की कप्तानी की थी और मिडफील्ड में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। फरवरी के आखिर में उनके पैर की सर्जरी हुई थी और तब से वह लगातार फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद वह मैच खेलने के लिए फिट होने में नाकाम रहे हैं।

एंडो ने 31 मई को आइसलैंड के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच में वापसी की थी। उस मुकाबले में उन्होंने पहले हाफ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी फिटनेस को लेकर सवाल बने रहे। वर्ल्ड कप कैंप के दौरान भी वह बाकी खिलाड़ियों से अलग ट्रेनिंग कर रहे थे।

उम्मीद थी कि वह समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन आखिरकार उन्हें टूर्नामेंट से हटने का फैसला लेना पड़ा। जापान फुटबॉल संघ ने एंडो की जगह फॉरवर्ड शूटो माचिनो को टीम में शामिल किया है। वहीं, सेंटर-बैक को इटाकुरा को नया कप्तान बनाया गया है। इटाकुरा इससे पहले भी मार्च में कोलंबिया के खिलाफ एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं।

एंडो ने 31 मई को आइसलैंड के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच में वापसी की थी। उस मुकाबले में उन्होंने पहले हाफ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी फिटनेस को लेकर सवाल बने रहे। वर्ल्ड कप कैंप के दौरान भी वह बाकी खिलाड़ियों से अलग ट्रेनिंग कर रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एंडो ने टीम पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि मौजूदा जापानी टीम बेहद मजबूत है और वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब वह एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक फैन के रूप में जापान की टीम का समर्थन करेंगे। वातारू एंडो ने जापान के लिए 73 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और टीम को कई यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रुप एफ में मौजूद जापान की टीम अब नए कप्तान की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार