जापान के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर इताकुरा ने एक साल बाद बोरूसिया मोंचेंग्लाडबाख में वापसी की है। जर्मन क्लब ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने अजाक्स एम्स्टर्डम से इस सेंटर-बैक के साथ दोबारा अनुबंध कर लिया है। इताकुरा पिछले साल क्लब छोड़कर अजाक्स चले गए थे, लेकिन अब वह फिर से बुंडेसलीगा क्लब का हिस्सा बन गए हैं।

Advertisement

29 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2030 तक चलने वाले कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है और नीदरलैंड्स में 2025-26 सीजन बिताने के बाद वापस लौटे हैं। उम्मीद है कि इटाकुरा, निको एल्वेडी के जाने से डिफेंस की कमी को भरने में मदद करेंगे; एल्वेडी ने लीड्स यूनाइटेड में शामिल होने के लिए ग्लैडबाख के साथ अपना 11 साल का सफर खत्म किया था।

स्पोर्टिंग डायरेक्टर रूवेन श्रोडर ने कहा कि क्लब ने सर्दियों के दौरान ही इटाकुरा को वापस लाने पर विचार किया था और इस ट्रांसफर को पूरा करने के मौके का स्वागत किया।

श्रोडर ने 'सिन्हुआ' के हवाले से कहा, "हम बहुत खुश हैं कि हम ऐसे खिलाड़ी को साइन कर पाए हैं जिसकी गुणवत्ता और अनुभव ठीक उसी प्रोफाइल से मेल खाते हैं जिसकी हमें निको एल्वेडी के जाने के बाद तलाश थी।"

उन्होंने कहा कि क्लब के साथ इटाकुरा की पुरानी जान-पहचान उन्हें जल्दी घुलने-मिलने में मदद करेगी, साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि डिफेंडर खुद भी वापस आने के लिए उत्सुक थे। इटाकुरा ने कहा, "मैं बोरूसिया में वापस आकर बहुत खुश हूं। मुझे क्लब की बहुत याद आती थी और जब ऑफर मिला, तो मैंने तुरंत वापस आने का निर्णय किया। मेरे लिए, यह फिर से घर जैसा महसूस हो रहा है।"

श्रोडर ने 'सिन्हुआ' के हवाले से कहा, "हम बहुत खुश हैं कि हम ऐसे खिलाड़ी को साइन कर पाए हैं जिसकी गुणवत्ता और अनुभव ठीक उसी प्रोफाइल से मेल खाते हैं जिसकी हमें निको एल्वेडी के जाने के बाद तलाश थी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्लैडबाख में अपने पहले ट्रांसफर से पहले, इटाकुरा ने जनवरी 2019 में जापान से मैनचेस्टर सिटी में शामिल होने के बाद डच टीम ग्रोनिंगन के साथ लोन पर लगभग ढाई साल बिताए थे। बाद में उन्होंने 2021-22 सीजन शालके 04 के साथ लोन पर खेला, जहां उन्होंने दूसरे डिवीजन (सेकंड-टियर) में 31 मुकाबलों में चार गोल किए। इंटरनेशनल लेवल पर, इटाकुरा ने जापान के लिए 42 सीनियर कैप जीते हैं और नेशनल टीम के लिए दो गोल दागे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार