भारतीय रेसर जीत झाबख ने 2026 एफआईए एशिया-पैसिफिक रैली चैंपियनशिप (एपीआरसी) का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। वे इस प्रतियोगिता के 38 साल के इतिहास में टू-व्हील-ड्राइव कार के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाले पहले ड्राइवर बन गए हैं।
सह-चालक मूसा शरीफ के साथ साझेदारी करते हुए झाबाख प्रतिष्ठित एशिया-पैसिफिक रैली चैंपियनशिप (एपीआरसी) जीतने पहली पूरी तरह से भारतीय ड्राइवर और को-ड्राइवर की जोड़ी बन गए हैं। वहीं, मूसा शरीफ ने अपने यादगार अभियान को और खास बनाते हुए 2026 एपीआरसी को-ड्राइवर्स चैंपियनशिप भी अपने नाम की।
यह जीत झाबख के पहले अंतरराष्ट्रीय सीजन में मिली है। हैदराबाद के इस रेसर ने 73 चैंपियनशिप प्वाइंट्स के साथ अपना अभियान पूरा किया, जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 35 प्वाइंट्स अधिक थे। उनकी निरंतरता बहुत अहम रही, क्योंकि उन्होंने हर राउंड में प्वाइंट्स हासिल किए और एक बार भी उन्हें बीच में रेस से बाहर नहीं होना पड़ा।
झाबख के इस सीजन में कई शानदार नतीजे रहे, जिनमें न्यूजीलैंड में ओटागो रैली में अपनी कैटेगरी में दूसरा स्थान और चेन्नई में साउथ इंडिया रैली में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल करना शामिल है। उन्होंने रैली ऑफ इंडोनेशिया (दानाउ टोबा) में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और वहां ओवरऑल जीत दर्ज की।
इस भारतीय रेसर ने 2026 एफआईए एपीआरसी4 चैंपियनशिप जीतकर अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ी, जिससे टू-व्हील-ड्राइव कैटेगरी में उनका दबदबा और मजबूत हो गया है।
दो बार के भारतीय राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियन, झाबाख ने इससे पहले 2016 में वेंटो कप और 2019 में अमियो कप जीता था। उन्होंने लगातार तीन बार 'इंडियन टूरिंग कार्स' टीम चैंपियनशिप भी जीती है और अपने करियर में 50 से अधिक बार पोडियम फिनिश (शीर्ष तीन में स्थान) हासिल किया है।
इस भारतीय रेसर ने 2026 एफआईए एपीआरसी4 चैंपियनशिप जीतकर अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ी, जिससे टू-व्हील-ड्राइव कैटेगरी में उनका दबदबा और मजबूत हो गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS