नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल हरियाणा के झज्जर जिले में छारा गांव स्थित वीरेंद्र अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी कर रहे युवा पहलवानों के साथ बातचीत की।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़‍ियों को सशक्त बनाने और भारत को खेलों में वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने के विजन के तहत एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल वीरेंद्र अखाड़ा पहुंचे, जो देश का एक प्रमुख कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र है। यहां युवा पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर हेड कोच आर्य वीरेंद्र दलाल के साथ दुष्यंत लकड़ा भी पहलवानों के साथ मौजूद रहे। कुलजीत सिंह चहल ने कोच आर्य वीरेंद्र दलाल के प्रशिक्षण वातावरण और खिलाड़ियों के उत्साह की तारीफ की।

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कुलजीत चहल ने कहा, "राहुल गांधी अखाड़े में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए राजनीतिक अखाड़ा बनाने के लिए आए थे, लेकिन हम लोग अखाड़ों को सुविधा देने, खेल की बात करने और अखाड़ों से ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों से खिलाड़ी निकले उनकी बात करने आते हैं। पीएम मोदी खिलाड़ियों के विकास की बात करते हैं। वह खिलाड़ियों के साथ बैठकर उनसे बातचीत करते हैं। खेल हमेशा राजनीति से ऊपर होना चाहिए। अखाड़ों में चर्चा सिर्फ खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षण और प्रदर्शन पर होनी चाहिए।"

इस दौरान कुलजीत सिंह चहल ने प्रधानमंत्री की योजनाओं और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ी बातों पर भी पहलवानों और कोचों से बातचीत की। परंपरागत कुश्ती के दांव-पेंच भी देखे और खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा।

कुलजीत सिंह चहल ने कहा, हरियाणा खिलाड़ियों को लेकर प्रथम स्थान पर है। यहां के छारा गांव की देशभर में खास पहचान है। यहां से अब तक कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान निकले हैं। वीरेंद्र अखाड़ा, जहां मिट्टी में पसीना बहाकर चैंपियन तैयार होते हैं, अनुशासन और परंपरा की मिसाल है।

Advertisement

युवा पहलवानों से बात करते हुए चहल ने उन्हें अनुशासन, फोकस और मेहनत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "कॉमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और देश को इन खिलाड़ियों से पदक और गौरव की उम्मीद है।"

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत खेल जगत में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, आधुनिक खेल अवसंरचना, खिलाड़ियों का कल्याण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर फोकस, ये सभी कदम युवाओं को नई दिशा दे रहे हैं। खिलाड़ी इसी विजन के साथ आगे बढ़ते हुए भारत का नाम रोशन करें।

युवा पहलवानों से बात करते हुए चहल ने उन्हें अनुशासन, फोकस और मेहनत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "कॉमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और देश को इन खिलाड़ियों से पदक और गौरव की उम्मीद है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

चहल ने पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "राज्य हो या केंद्र सरकार, जहां भी आपको मदद की जरूरत होगी, हम पूरी कोशिश करेंगे। बच्चों की आंखों में ओलंपिक गोल्ड का सपना देखकर बहुत खुशी हुई।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार