17 साल की जिया राय ने इतिहास रच दिया है। जिया ऑटिज्म से पीड़ित ऐसी पहली महिला तैराक हैं, जिन्होंने अकेले तैरते हुए अमेरिका के लॉस एंजिल्स के पास कैटालिना चैनल को पार किया है।

Advertisement

जिया ने 25 सितंबर की मध्यरात्रि को कैटालिना द्वीप से 34 किलोमीटर की दूरी 15 घंटे, 01 मिनट और 43 सेकंड में तय की और 26 सितंबर 2025 को सैन पेड्रो के पास कैलिफोर्निया के तट पर समाप्त की। वह भारतीय नौसेना में कार्यरत मदन राय की बेटी हैं। उन्होंने अपनी सफलता और तैराकी को ऑटिज्म जागरूकता के लिए समर्पित किया है। जिया की इस सफलता से उनके पैतृक गांव में हर्ष का माहौल है। विश्व नौसेना अकादमी ने जिया राय को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

Advertisement

कैटालिना चैनल अपने ठंडे पानी, खतरनाक धाराओं, जेली मछलियों और समुद्री जीवों की मौजूदगी के लिए प्रसिद्ध है। अंधेरे में तैरना और अचानक बदलता मौसम इसे और भी चुनौतीपूर्ण बनाता है। पिछले 100 वर्षों में मात्र 500 लोग ही इस चैनल को पार कर पाए हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन का संचालन कैटालिना चैनल स्विमिंग फेडरेशन, यूएसए द्वारा किया गया था।

जिया ने 25 सितंबर की मध्यरात्रि को कैटालिना द्वीप से 34 किलोमीटर की दूरी 15 घंटे, 01 मिनट और 43 सेकंड में तय की और 26 सितंबर 2025 को सैन पेड्रो के पास कैलिफोर्निया के तट पर समाप्त की। वह भारतीय नौसेना में कार्यरत मदन राय की बेटी हैं। उन्होंने अपनी सफलता और तैराकी को ऑटिज्म जागरूकता के लिए समर्पित किया है। जिया की इस सफलता से उनके पैतृक गांव में हर्ष का माहौल है। विश्व नौसेना अकादमी ने जिया राय को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिया राय ने अपनी तैराकी क्षमता के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है, जिसमें 2024 में इंग्लिश चैनल और 2022 में पाक जलडमरूमध्य पार करने का विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्हें वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन पुरस्कार 2024, राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जा चुका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार