भारत के जोहान इमैनुएल ने कावासाकी जेडएक्स-6 पर सवार होकर इतिहास रच दिया। जोहान पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप (क्यूएसटीके) जीती। उन्होंने इस क्लास में अपने पहले ही सीजन के अंतिम राउंड में दोनों रेस जीतकर शानदार समापन किया।

Advertisement

चेन्नई के रहने वाले 19 वर्षीय जोहान इस वीकेंड की दो रेस से पहले चैंपियनशिप लीडर हंगरी के मार्टन बेलेली से 9 प्वाइंट पीछे चल रहे थे, उन्हें खिताब पक्का करने के लिए दोनों रेस जीतना जरूरी था। जोहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐसा ही किया।

Advertisement

क्वालीफाइंग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद, जोहान ने भारी दबाव के बावजूद दोनों रेस जीतीं और 21 प्वाइंट की बढ़त के साथ चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उन्होंने 10 में से 6 रेस जीतकर सीजन खत्म किया, जबकि इस दौरान उन्हें 200 किलोमीटर/प्रतिघंटा की रफ्तार से हुई एक दुर्घटना और मैकेनिकल दिक्कतों के कारण तीन बार रेस से बाहर भी होना पड़ा था।

रेस के बाद जोहान ने 600 सीसी की मशीन पर अपने पहले ही सीजन में अपना पहला इंटरनेशनल खिताब जीतने को एक अविश्वसनीय पल बताया। उन्होंने कहा कि वे इस नतीजे से बहुत खुश हैं और उन्हें लगता है कि उनकी सारी मेहनत और त्याग का आखिरकार फल मिल ही गया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि तो अभी आगे आने वाले एक लंबे सफर की बस शुरुआत भर है।

रेस के बाद जोहान ने कहा, "600 सीसी की मशीन पर अपने पहले ही सीजन में अपना पहला इंटरनेशनल खिताब जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है। रेस के बाद मैं बहुत उत्साहित था। मेरी सारी मेहनत और त्याग का फल मिल गया, लेकिन यह तो बस शुरुआत है। अभी आगे बहुत लंबा सफर तय करना है।"

रेस के बाद जोहान ने 600 सीसी की मशीन पर अपने पहले ही सीजन में अपना पहला इंटरनेशनल खिताब जीतने को एक अविश्वसनीय पल बताया। उन्होंने कहा कि वे इस नतीजे से बहुत खुश हैं और उन्हें लगता है कि उनकी सारी मेहनत और त्याग का आखिरकार फल मिल ही गया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि तो अभी आगे आने वाले एक लंबे सफर की बस शुरुआत भर है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पूरे सीजन के दौरान, जोहान ने जबरदस्त निरंतरता और रफ्तार दिखाते हुए 10 में से 6 रेस जीतीं। उनकी यह जीत एक ऐतिहासिक माइलस्टोन है, जिसने उन्हें क्यूएसटीके ट्रॉफी खिताब जीतने वाला पहला भारतीय राइडर बना दिया है। यह उपलब्धि उन्होंने 600 सीसी कैटेगरी में अपने पहले ही सीजन में हासिल की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार