भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शनिवार को स्वर्गीय सुशांत चिपलकट्टी इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल सुनिश्चित कर लिया है। इसके साथ ही महिलाओं के डबल्स फाइनल में भी जगह बना ली।

Advertisement

पीई सोसाइटी के मॉडर्न पीडीएमबीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मिक्स्ड डबल्स में सी. लालरामसांगा और तारिणी सूरी ने जापान के शुजी सवाडा और आओई बन्नो को 19-21, 21-12, 21-13 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 49 मिनट तक चला।

Advertisement

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में वंश देव और श्रावणी वालेकर ने शानदार वापसी करते हुए हमवतन बोर्निल आकाश चांगमई और जेनिथ एबिगेल को 16-21, 21-13, 21-19 से मात दी।

दोनों भारतीय जोड़ियों के फाइनल में पहुंचने से तय हो गया है कि मिक्स्ड डबल्स का गोल्ड भारत के ही नाम होगा।

विमेंस डबल्स में आन्या बिष्ट-एंजेल पुनेरा की जोड़ी ने जापान की अनरी यामानाका-सोना योनेमोटो की जोड़ी को 21-19, 22-24, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला।

अब भारतीय जोड़ी फाइनल में जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त आओई बन्नो और युजू उएनो से भिड़ेगी।

Advertisement

इस बीच, सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा कर रहे अन्य भारतीय शटलर अपने प्रतिद्वंद्वियों से हार गए। इसी के साथ टूर्नामेंट में उनका अभियान भी समाप्त हो गया।

विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर दीक्षा सुधाकर ने थाईलैंड की नौवीं वरीयता प्राप्त पिमचानोक सुथिविरियाकुल को 21-11, 19-21, 21-9 से शिकस्त दी। वहीं, दियांका वाल्डिया ने हमवतन ऋषिका नंदी को 21-9, 13-21, 21-12 से हराया।

मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के बोर्निल आकाश चांगमई-जेनिथ एबिगेल की जोड़ी ने भव्या छाबड़ा और एंजेल पुनेरा की जोड़ी को 23-21, 21-17 से शिकस्त दी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

यह टूर्नामेंट पुणे डिस्ट्रिक्ट मेट्रोपॉलिटन बैडमिंटन एसोसिएशन (पीडीएमबीए) की ओर से बीडब्ल्यूएफ, बीएआई और एमबीए के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने उलटफेरों के साथ दबदबा बनाया हुआ है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार