हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को भरोसा है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीत सकती है।

Advertisement

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी हुई है। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा जोश का मिश्रण है। कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनका यह पहला ओलंपिक होगा, तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास खेल के इस महाकुंभ का अच्छा एक्सपीरियंस है।

Advertisement

भारतीय टीम ने ओलंपिक में देश के लिए 12 पदक (8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य) जीते हैं।

टिर्की ने सोमवार को 'ग्लोरी ऑफ फाइव रिंग्स' कार्यक्रम में कहा, "टीम कॉम्बिनेशन अच्छी नजर आ रही है। हमारे पास मजबूत डिफेंस और स्ट्राइकर हैं, जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखते हैं। हम सभी जानते हैं कि श्रीजेश क्या करने में सक्षम हैं और गोलकीपिंग की अगुवाई उनके हाथों में होगी। पिछले कुछ वर्षों में हरमनप्रीत सिंह का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इसलिए हमें उनसे पदक की उम्मीद है और मुझे यकीन है कि पदक का रंग स्वर्ण होगा। हम अन्य टीमों को कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं।"

लंबे अरसे बाद टोक्यो 2020 में पदक का सूखा समाप्त करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजरें अब पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर है। भारत जिस ग्रुप में है, उसमें कई बड़ी टीमें शामिल हैं। इसलिए यह सपना भारत के लिए पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

भारत ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक के बाद से इन खेलों में अब तक स्वर्ण नहीं जीता है। पेरिस ओलंपिक का काउंडटाउन शुरू हो चुका है और भारतीय टीम को पूरा भरोसा है कि वो शानदार प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

लंबे अरसे बाद टोक्यो 2020 में पदक का सूखा समाप्त करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजरें अब पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर है। भारत जिस ग्रुप में है, उसमें कई बड़ी टीमें शामिल हैं। इसलिए यह सपना भारत के लिए पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

टिर्की ने कहा, "भारतीय टीम पेरिस पहुंच चुकी है और 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। ओलंपिक से पहले भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विश्व कप 2023 के बाद टीम ने एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है। कोच क्रेग फुल्टन टीम के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार