16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल रविवार को पुणे के पास मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें हॉकी झारखंड और हॉकी हरियाणा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

Advertisement

12 से 23 अगस्त तक जारी इस चैंपियनशिप में पूरे भारत की प्रमुख जूनियर महिला हॉकी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। कड़े संघर्ष के बाद, हॉकी झारखंड और हॉकी हरियाणा फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें बनी हैं।

झारखंड ने पूरे टूर्नामेंट में संयम और दृढ़ संकल्प के साथ खेला है। कप्तान रजनी केरकेट्टा की अगुवाई और कोच विकास पंत के मार्गदर्शन में, झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ पर 6-0 की जीत के साथ शुरुआत की और फिर हॉकी पंजाब को 3-1 से मात दी। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के खिलाफ उनका क्वार्टर फाइनल मुकाबला उनके जज्बे की परीक्षा लेने वाला था। रेगुलर टाइम में मैच 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद, झारखंड ने संयम बनाए रखा और शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की।

हॉकी मध्य प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल भी एक कड़ा मुकाबला था। मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद झारखंड ने शूटआउट में फिर से बेहतरीन संयम दिखाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दबाव में भी शांत रहने की झारखंड की क्षमता, खासकर लगातार शूटआउट में, फाइनल तक के उनके सफर की एक खास बात रही है।

हॉकी हरियाणा का प्रदर्शन भी उतना ही शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने अटैकिंग खेल और मजबूत डिफेंस का बेहतरीन तालमेल दिखाया है। कप्तान शशि की अगुवाई में, हरियाणा ने हॉकी बंगाल पर 10-1 की जबरदस्त जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे पूल मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 3-0 से हराया।

क्वार्टरफाइनल में, हरियाणा ने हॉकी चंडीगढ़ पर 3-1 की जीत के साथ अपनी लय बनाए रखी और फिर सेमीफाइनल के नॉकआउट चरण में जबरदस्त प्रदर्शन किया। हरियाणा ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 8-0 से हराकर चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

हॉकी हरियाणा का प्रदर्शन भी उतना ही शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने अटैकिंग खेल और मजबूत डिफेंस का बेहतरीन तालमेल दिखाया है। कप्तान शशि की अगुवाई में, हरियाणा ने हॉकी बंगाल पर 10-1 की जबरदस्त जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे पूल मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 3-0 से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

झारखंड की कमान रजनी केरकेट्टा के हाथों में है और हरियाणा की टीम शशि खासा की अगुवाई में खेल रही है; ऐसे में दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए अपने-अपने लीडर से प्रेरणा लेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार