भारत के करण सिंह ने आईटीएफ सर्किट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। रविवार को कूपरेज स्थित महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन में आयोजित 30,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले 'आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम25' टूर्नामेंट में उन्होंने सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त करण ने फाइनल में अपनी एकेडमी के साथी खिलाड़ी दिग्विजय प्रताप सिंह को हराया। दूसरे सेट में जब करण 7-5, 3-1 से आगे चल रहे थे, तब दिग्विजय को मैच से रिटायर होना पड़ा।

यह 2026 सीजन में करण का चौथा खिताब है। 23 वर्षीय खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं; मुंबई में मिली यह जीत पिछले दो महीनों में उनका दूसरा खिताब है और वे इस दौरान चौथी बार फाइनल में पहुंचे हैं।

आउटडोर हार्ड कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में, दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला सेट काफी कड़ा रहा। एक घंटे से अधिक समय तक चले इस सेट में आखिरकार करण ने बाजी मारी और इसे 7-5 से जीत लिया।

इसी लय को बरकरार रखते हुए, करण ने दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त बना ली थी। तभी दुर्भाग्यवश, 1 घंटे 32 मिनट के खेल के बाद दिग्विजय को मैच से हटना पड़ा, जिससे करण को आधिकारिक तौर पर चैंपियनशिप ट्रॉफी मिल गई।

मुंबई में खेले गए पूरे टूर्नामेंट के दौरान करण ने एक भी सेट नहीं गंवाया। उन्होंने 'राउंड ऑफ 32' में नितिन कुमार सिन्हा को 6-4, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। 'राउंड ऑफ 16' में उन्होंने शानदार सर्विस का प्रदर्शन किया और क्वालीफायर आदिल कल्याणपुर को 1 घंटे 38 मिनट में 7-5, 6-3 से हरा दिया।

क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त सिद्धार्थ रावत के मैच से हटने (3-4 रिटायर्ड) के बाद आगे बढ़े करण ने सेमीफाइनल में चिराग दुहन के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी सर्विस पर 100 प्रतिशत होल्ड रेट बनाए रखा। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने दुहान को 6-3, 6-2 से हराया और केवल 1 घंटे 19 मिनट में फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

मुंबई में खेले गए पूरे टूर्नामेंट के दौरान करण ने एक भी सेट नहीं गंवाया। उन्होंने 'राउंड ऑफ 32' में नितिन कुमार सिन्हा को 6-4, 6-4 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। 'राउंड ऑफ 16' में उन्होंने शानदार सर्विस का प्रदर्शन किया और क्वालीफायर आदिल कल्याणपुर को 1 घंटे 38 मिनट में 7-5, 6-3 से हरा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार