केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कर्नाटक में स्थित मांड्या में केंद्र सरकार की 'खेलो इंडिया' योजना के तहत 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एक बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम की नींव रखी।

Advertisement

मांड्या के वीसी फार्म स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में सभा को संबोधित करते हुए, मंत्रियों ने जिले में खेलों के विकास को प्रेरित करने और अधिक से अधिक चैंपियन खिलाड़ियों को उभरने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'खेलो इंडिया, वाइब्रेंट मांड्या' का नारा दिया।

Advertisement

दोनों मंत्रियों ने शिलान्यास समारोह के दौरान पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सीएस पुत्तरजू, मेलुकोटे के विधायक दर्शन पुत्तन्नैया, केआर पेटे के विधायक मंजूनाथ और कई अन्य जन प्रतिनिधि तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद सार्वजनिक समारोह में मनसुख मांडविया ने कहा कि 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और भारत को एक अग्रणी खेल राष्ट्र में बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है।

खेल मंत्री ने कहा कि मांड्या में यह आधुनिक इनडोर स्टेडियम उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए नेता एचडी कुमारस्वामी के प्रयासों से बनाया जा रहा है।

मांडविया ने दिव्यांगों के प्रति कुमारस्वामी की चिंता और प्रतिबद्धता को सराहा। उन्होंने कहा कि उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना न केवल लाभार्थियों की मदद कर रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि मांड्या ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाई है।

Advertisement

मंत्री ने डिस्कस थ्रो खिलाड़ी विकास गौड़ा और व्हीलचेयर टेनिस खिलाड़ी केपी शिल्पा जैसे एथलीट्स को याद किया। शिल्पा भारत की नंबर-1 व्हीलचेयर टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस जिले से और भी कई प्रतिभाशाली एथलीट्स उभरकर सामने आएंगे।

मांडविया ने दिव्यांगों के प्रति कुमारस्वामी की चिंता और प्रतिबद्धता को सराहा। उन्होंने कहा कि उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना न केवल लाभार्थियों की मदद कर रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि मांड्या ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "लगभग 10 साल पहले, इस उद्देश्य के लिए सिर्फ 1,200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। अब यह राशि तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है।" जनसभा के बाद, 388 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक वाहन वितरित किए गए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार