गुजरात सरकार राज्य की युवा खेल प्रतिभाओं को स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस बार भी ‘खेल महाकुंभ-2026’ का आयोजन कर रही है। इसको लेकर छात्र और युवा खासे उत्साहित हैं और बेसब्री से इस आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

गांधीनगर की रहने वाली प्रतिभागी करिश्मा ने बताया कि उन्होंने ‘2026 खेल महाकुंभ’ में एथलेटिक्स खेल में रजिस्ट्रेशन कराया है। वह खेल महाकुंभ का बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। खेल महाकुंभ में उन्हें अपनी प्रतिभा और मेहनत को एक नया प्लेटफॉर्म देने का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागी ध्रुवी सोलंकी ने कहा, “मैंने 2026 खेल महाकुंभ में जूडो गेम में भाग लिया है। मैं खेल महाकुंभ के माध्यम से गुजरात का नाम रोशन करना चाहती हूं।” वहीं प्रतिभागी महिमा चौधरी ने कहा, “खेल महाकुंभ मेरे लिए केवल एक प्रतियोगिता ही नहीं है, बल्कि मेरी प्रतिभा और मेहनत को आगे बढ़ाने का एक बड़ा मंच है।”

राज्य के खेल विभाग ने ‘खेल महाकुंभ-2026’ के लिए 29 अगस्त को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया था, जो 22 सितंबर की शाम तक खुला रहा। रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है और अपने-अपने कोच के मार्गदर्शन में खेल को निखारने में जुट गए हैं।

श्री जीएम चौधरी सार्वजनिक कन्या विद्यालय के एथलेटिक कोच जीवन जी ठाकुर ने कहा कि खेल महाकुंभ को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण स्कूलों के बच्चे को मौका मिल रहा है और वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

श्री जीएम चौधरी सार्वजनिक कन्या विद्यालय के जूडो कोच हेतल ठाकुर ने कहा कि 2010 से लगातार हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है और इसके माध्यम से विभिन्न गांवों के बच्चों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो रहा है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2010 में ‘खेल महाकुंभ’ की शुरुआत की थी, जो आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गया है। इसका अंदाजा इस वर्ष खेल महाकुंभ के लिए हुए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन से समझा जा सकता है।

आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार एथलेटिक्स, बैडमिंटन, आर्चरी, बॉक्सिंग, बास्केटवॉल, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो और वेटलिफ्टिंग जैसे 35 से अधिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए कुल 76 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों और युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 45 लाख से अधिक पुरुष और 30 लाख से ज्यादा महिला प्रतिभागी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए 3 लाख 49 हजार से अधिक टीमों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें 2 लाख 21 हजार से ज्यादा पुरुष टीमें और 1 लाख 27 हजार से ज्यादा महिला टीमें शामिल हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2010 में ‘खेल महाकुंभ’ की शुरुआत की थी, जो आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गया है। इसका अंदाजा इस वर्ष खेल महाकुंभ के लिए हुए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन से समझा जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात सरकार ‘खेल महाकुंभ-जमीनी स्तर से महानता तक’ मंत्र के साथ इस खेल महोत्सव का आयोजन कर रही है। खेल महाकुंभ-2026 के लिए गुजरात के सभी जिलों से बड़ी तादाद में खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। खेल महाकुंभ में राज्य के युवा खिलाड़ियों को जहां स्कूल से स्टेट लेवल पर होने वाले कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, वहीं कॉम्पिटिटिव एक्सपीरियंस के साथ अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार