Lima Junior Worlds: जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) में कांस्य पदक जीतकर खुशी ने भारत के पदकों की संख्या 15 तक पहुंचा दी है।

Advertisement

भारत के नाम अब 10 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक हैं और वह पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

Advertisement

इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में 447.3 अंक हासिल किए और नॉर्वे की कैरोलिन से पीछे रहीं, जिन्होंने 458.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। कैरोलिन की हमवतन सिनोव बर्ग ने 458.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

खुशी क्वालिफिकेशन में 585 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह पक्की की। मुकाबला इतना कड़ा था कि चार अन्य खिलाड़ी भी उसी स्कोर पर थे।

हालांकि, खुशी और इतालवी अन्ना शियावोन ने इनर 10-रिंग में 29 शॉट के आधार पर अंतिम दो क्वालीफाइंग स्पॉट हासिल किए, जबकि दो स्विस एथलीट, एलेक्सा टेला और एमिली जैगी 27 शॉट ही बना पाईं। काउंटबैक में खुशी, अन्ना से आगे रहीं।

जूनियर महिला 3पी में टीम स्पर्धा में साक्षी पाडेकर, मेलविना जोएल ग्लैडसन और प्राची गायकवाड़ की तिकड़ी 1757 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।

Advertisement

हालांकि, खुशी और इतालवी अन्ना शियावोन ने इनर 10-रिंग में 29 शॉट के आधार पर अंतिम दो क्वालीफाइंग स्पॉट हासिल किए, जबकि दो स्विस एथलीट, एलेक्सा टेला और एमिली जैगी 27 शॉट ही बना पाईं। काउंटबैक में खुशी, अन्ना से आगे रहीं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार