Cricket World Cup: तमाम प्रयासों के बावजूद साउथ अफ़्रीका सेमीफ़ाइनल के तिलिस्म को तोड़ नहीं पाई और उसे गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

विश्व कप से बाहर होने पर निराश दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने मैच के बाद कहा,''इस हार को शब्दों में बता पाना बहुत कठिन है। हमने बल्ले और गेंद से जिस तरह की शुरुआत की वही टर्निंग प्वाइंट रहा, हम वहां बुरी तरह हारे। परिस्थितियों और बेहतरीन आक्रमण ने हमारा टॉप ऑर्डर बिखेर दिया। उन्होंने हमें पूरी तरह दबाव में डाला। क्लासेन के आउट होने से पहले हम मोमेंटम हासिल कर रहे थे और सभी को पता है कि आखिरी के ओवरों में वह कितने खतरनाक हो सकते हैं।''

Advertisement

बावुमा ने शतकधारी डेविड मिलर की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने दिखाया कि एक खिलाड़ी के रूप में वह क्या कर सकते हैं। मिलर ने 101 रन बनाये लेकिन दक्षिण अफ्रीका 212 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 215 रन बनाकर फ़ाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा,''ऑस्ट्रेलिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं। मैच में अधिकतर समय उनका खेल शानदार रहा और वे जीत के हकदार थे।''

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार