पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा है। मंगलवार को हुई 7वीं सीनियर नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। इस जीत के साथ ही नागर ने एसएच6 कैटेगरी में भी अपना दबदबा कायम किया है।
टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने पुरुष एकल एसएच6 का खिताब जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। नागर ने फाइनल में सुदर्शन एम एस को सीधे गेम में 21-10, 21-19 से हराकर जीत हासिल की। टॉप सीडेड शटलर ने शुरू से ही मुकाबले को कंट्रोल करने के लिए आक्रामक खेल और बेहतरीन कोर्ट कवरेज दिखाया।
नागर ने सटीक स्मैश और शार्प नेट प्ले के साथ शुरुआती गेम में दबदबा बनाया, जिससे उनके विपक्षी खिलाड़ी को तालमेल बनाए रखने में मुश्किल हुई। हालांकि, सुदर्शन ने दूसरे गेम में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन नागर ने अपना धैर्य बनाए रखा और शानदार खेल के बूते नेशनल टाइटल पक्का कर लिया। 25 वर्षीय नागर ने मिश्रित युगल SH6 इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जहां उन्होंने नित्या श्री सुमति सिवन के साथ जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने फाइनल में एक और दमदार प्रदर्शन किया। नागर-नित्या की जोड़ी ने सुदर्शन एम एस और श्रेया कुमारी की जोड़ी को 21-7, 21-11 से हराया।
टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने पुरुष एकल एसएच6 का खिताब जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। नागर ने फाइनल में सुदर्शन एम एस को सीधे गेम में 21-10, 21-19 से हराकर जीत हासिल की। टॉप सीडेड शटलर ने शुरू से ही मुकाबले को कंट्रोल करने के लिए आक्रामक खेल और बेहतरीन कोर्ट कवरेज दिखाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते नागर ने दमदार खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान को और भी मजबूत कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर खूब नाम कमा रहे हैं। जीत के बाद कृष्णा नागर ने कहा, "राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो खिताब जीतना हमेशा खास होता है। भारत में प्रतियोगिता का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और यह हम सभी को अपना गेम बेहतर करने के लिए प्रेरित भी करता है। मैं यहां अपने प्रदर्शन से खुश हूं और इससे मुझे आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए अच्छा आत्मविश्वास मिलेगा।"