स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रियल मैड्रिड ने अलावेस के खिलाफ 2-1 की जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से अंतर घटाकर छह अंक कर दिया।

Advertisement

मैच की शुरुआत में ही रियल मैड्रिड ने आक्रामक रुख अपनाया। 29वें मिनट में स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी एरिया के बाहर से शानदार शॉट लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। मैड्रिड का दबदबा इसके बाद भी जारी रहा। हाफटाइम से ठीक पहले एडर मिलिटाओ चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए, जो टीम के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

Advertisement

दूसरे हाफ में विनिसियस जूनियर ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने फेडे वाल्वरडे के शानदार मूव के बाद बेहतरीन गोल दागा। हालांकि मैच के इंजरी टाइम में टोनी मार्टिनेज ने अलावेस के लिए एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

दूसरी ओर, रियल बेटिस ने गिरोना को 3-2 से हराकर सात मैचों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म किया। शुरुआती गोल विक्टर त्सिगांकोव ने किया, लेकिन बाद में मार्क रोका और अब्दे एजालजौली ने स्कोर पलट दिया। अंत में रोड्रिगो रिक्वेल्मे ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई।

एक अन्य मुकाबले में एथलेटिक क्लब ने ओसासुना को 1-0 से हराया। यह जीत टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि इससे उनका रेलीगेशन का खतरा लगभग समाप्त हो गया। मैच का एकमात्र गोल गोर्का गुरुजेटा ने किया। गोलकीपर उनाई साइमन ने शानदार बचाव करते हुए पेनल्टी भी रोकी।

दूसरी ओर, रियल बेटिस ने गिरोना को 3-2 से हराकर सात मैचों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म किया। शुरुआती गोल विक्टर त्सिगांकोव ने किया, लेकिन बाद में मार्क रोका और अब्दे एजालजौली ने स्कोर पलट दिया। अंत में रोड्रिगो रिक्वेल्मे ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब सभी की नजरें अगले मुकाबलों पर हैं, जहां बार्सिलोना का सामना सेल्टा विगो से होगा, जबकि एटलेटिको मैड्रिड एल्चे के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार