बिहार के लाल शैलेश कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। शैलेश ने शनिवार को पुरुष हाई जंप (टी63 वर्ग) स्पर्धा में देश के लिए 'सोना' जीता। उन्होंने 1.91 मीटर की छलांग के साथ चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया।

Advertisement

यह भारत के लिए इस विश्व चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल था। इससे पहले, शैलेश पैरा एथलेटिक्स 2023 में भारत को सिल्वर मेडल दिला चुके थे।

Advertisement

बिहार सरकार ने शैलेश को इस उपलब्धि पर 75 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

रविवार को शैलेश पटना पहुंचे, जहां उनका फैंस ने शानदार स्वागत किया। शैलेश ने इस अनुभव को बेहद खास बताया है।

पटना पहुंचने के बाद 25 वर्षीय शैलेश ने बताया कि बीते 6-7 महीनों से बेंगलुरु में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। मेडल जीतने के लिए उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट मिला, जिसके कारण मेडल जीतना संभव हो सका।

शैलेश ने पत्रकारों से कहा, "जब टूर्नामेंट शुरू हुआ, तो हमें यकीन था कि हम शानदार प्रदर्शन करेंगे। मैंने अपना शत प्रतिशत दिया। होम ग्राउंड का हमें काफी सपोर्ट मिला है। भारत में इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा। मैंने भी कई बार इंजरी या आर्थिक समस्या का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अगर आप हिम्मत हारते हैं, तो आगे नहीं बढ़ सकते। देश के लिए मेडल जीतने से ज्यादा खुशी की कोई और बात नहीं।"

Advertisement

पटना पहुंचने के बाद 25 वर्षीय शैलेश ने बताया कि बीते 6-7 महीनों से बेंगलुरु में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। मेडल जीतने के लिए उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट मिला, जिसके कारण मेडल जीतना संभव हो सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

शैलेश ने पेरिस वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2023 में 1.83 मीटर की जंप के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि एशियन पैरा गेम्स 2023 में 1.82 मीटर की हाई जंप के साथ गोल्ड अपने नाम किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार