स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने बताया है कि स्टार खिलाड़ी लैमिन यमल तेजी से रिकवर हो रहे हैं, लेकिन वह सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ होने वाले टीम के फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में शुरुआती एकादश में शामिल नहीं होंगे।

Advertisement

लैमिन यमल अप्रैल से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। उन्हें यह चोट सेल्टा विगो के खिलाफ बार्सिलोना के ला लीगा मैच में पेनल्टी लेते समय हैमस्ट्रिंग फटने के कारण लगी थी। चोट के बाद से वह पूरी तरह मैदान से दूर हैं और अब धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, डे ला फुएंते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह अच्छी कंडीशन में हैं जैसा हमने सोचा था, वह समय पर ठीक हो गए। सभी चोटिल खिलाड़ी अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं और वे सभी खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन लैमिन, विक्टर (मुनोज) और निको (विलियम्स) मैच की शुरुआत नहीं करेंगे, उनका खेलने का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच कैसा होता है।"

Advertisement

स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कोच लुइस डे ला फुएंते ने अपनी टीम की ताकत पर भरोसा जताया है। हालांकि, उन्होंने खिलाड़ियों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि हमारे पिछले प्रदर्शन को बाहर के लोगों ने पहचाना है और उन्होंने हमें खिताब के दावेदारों में से एक माना है। हालांकि, टूर्नामेंट में कई फेवरेट टीमें होती हैं, फिर भी जीतकर चैंपियन सिर्फ एक ही बनता है। यह जरूरी नहीं है कि फेवरेट टीम ही फाइनल जीते, क्योंकि कई बार अंडरडॉग टीमें भी अच्छा प्रदर्शन करके बड़ा उलटफेर कर देती हैं।"

लैमिन यमल अप्रैल से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। उन्हें यह चोट सेल्टा विगो के खिलाफ बार्सिलोना के ला लीगा मैच में पेनल्टी लेते समय हैमस्ट्रिंग फटने के कारण लगी थी। चोट के बाद से वह पूरी तरह मैदान से दूर हैं और अब धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। सिन्हुआ के मुताबिक, डे ला फुएंते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह अच्छी कंडीशन में हैं जैसा हमने सोचा था, वह समय पर ठीक हो गए। सभी चोटिल खिलाड़ी अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं और वे सभी खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन लैमिन, विक्टर (मुनोज) और निको (विलियम्स) मैच की शुरुआत नहीं करेंगे, उनका खेलने का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच कैसा होता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

डे ला फुएंते ने लेफ्ट-बैक मार्क कुकुरेला के चेल्सी से रियल मैड्रिड में संभावित ट्रांसफर से टीम पर किसी तरह के नकारात्मक असर की संभावना को खारिज किया। उन्होंने कहा, "सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की अच्छी बातों से खुश रहते हैं, कोई भी टीम को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मार्क एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और मुझे उनसे हमेशा बहुत उम्मीदें रही हैं। वह 17 साल की उम्र से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि वह अपने भावनाओं को अच्छी तरह संभाल सकते हैं और मैदान पर दबाव को भी अच्छे से झेलते हैं। मेरी राय में, वह दुनिया के सबसे बेहतरीन फुल-बैक खिलाड़ियों में से एक हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार