फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान कनाडा ने शुक्रवार रात अपने पहले मैच में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कनाडा को आखिरी समय में सब्स्टीट्यूट स्ट्राइकर साइल लारिन ने गोल कर हार से बचाया। इस नतीजे के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपना पहला प्वाइंट हासिल किया।

Advertisement

मैच की शुरुआत बोस्निया और हर्जेगोविना ने काफी आक्रामक अंदाज में की। शुरुआती मिनटों से ही टीम ने कनाडा के डिफेंस पर दबाव बनाया। पहले हाफ में एक कॉर्नर किक पर सीड कोलासिनाक ने गेंद को आगे बढ़ाया, जिस पर जोवो लुकिक ने शानदार हेडर लगाकर बोस्निया टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

Advertisement

0-1 से पिछड़ने के बाद कनाडा ने भी जवाबी हमले शुरू किए। स्टार खिलाड़ी जोनाथन डेविड ने बराबरी का अच्छा मौका बनाया, लेकिन बोस्नियाई गोलकीपर निकोला वासिलज ने बेहतरीन बचाव करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना की बढ़त को कायम रखा। इसके बाद तानी ओलुवासेयी ने भी एक आसान मौका गंवा दिया, जब उनका शॉट गोलपोस्ट के ऊपर चला गया।

दूसरे हाफ में कनाडा ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी। टीम लगातार बराबरी की तलाश में हमले करती रही। ओलुवासेयी ने हेडर से लगभग बराबरी कर ली थी , लेकिन डिफेंडर निकोला कैटिक ने उसे रोक दिया। वहीं, रिची लारिया के एक संभावित गोल को कोलासिनाक ने गोललाइन से क्लियर करके अपनी टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की।

दूसरी ओर, बोस्निया ने भी लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। कनाडा के गोलकीपर मैक्सिम क्रेप्यू ने एर्मेडिन डेमिरोविच के खतरनाक प्रयास को रोककर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।जब ऐसा लग रहा था कि बोस्निया यह मुकाबला जीत जाएगा, तभी कनाडा के कोच जेसी मार्श ने ऐसा दांव खेला, जो एकदम फिट बैठ गया। 76वें मिनट में मैदान पर आए साइल लारिन ने सिर्फ दो मिनट बाद ही गोल दाग दिया। प्रोमिस डेविड के शानदार पास पर लारिन ने बॉक्स के अंदर गेंद को नियंत्रित किया और उसे गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में कनाडा ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी। टीम लगातार बराबरी की तलाश में हमले करती रही। ओलुवासेयी ने हेडर से लगभग बराबरी कर ली थी , लेकिन डिफेंडर निकोला कैटिक ने उसे रोक दिया। वहीं, रिची लारिया के एक संभावित गोल को कोलासिनाक ने गोललाइन से क्लियर करके अपनी टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "जब भी कनाडा को मेरी जरूरत होती है, मैं गोल करने की कोशिश करता हूं। हमें आगे भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा।" इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप का अपना सफर शुरू करने के लिए एक कीमती पॉइंट मिला है और ग्रुप बी के बाकी मैचों से पहले मोमेंटम मिल गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार