जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खेलों के इस पांचवें संस्करण में भारतीय दल ने कुल 114 पदक जीते। एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते। चीन (427), जापान (185) और उज्बेकिस्तान (145) के बाद भारत एशियन पैरा गेम्स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

भारत का एशियन पैरा गेम्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस वजह से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेलों के पिछले संस्करण की तुलना में 135 एथलीट कम गए थे। खेलों के इस संस्करण में भारत की तरफ से 168 एथलीटों ने हिस्सा लिया और 114 पदक जीते। पदकों की संख्या हांगझोऊ में 2023 में हुए पिछले संस्करण से 6 ज्यादा है, जबकि संख्या के आधार पर 135 कम एथलीटों ने हिस्सा लिया था। हांगझोऊ में हुए पिछले संस्करण में भारत की तरफ से 303 पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया था और 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे। यह तब रिकॉर्ड था, जो इस बार टूट गया।

पदकों के लिहाज से एथलेटिक्स सबसे ज्यादा अहम रहा। कुल 114 पदकों में से 65 पदक एथलेटिक्स में आए। पिछले संस्करण में एथलेटिक्स में 53 पदक आए थे।

कम एथलीटों के बावजूद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलीटों की मेहनत और वैश्विक पटल पर देश के लिए पदक जीतने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाता है। इसके लिए सभी एथलीटों की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। पैरा एथलीटों का प्रदर्शन इन खेलों में भारत के सुनहरे भविष्य का संकेत है।

पदकों के लिहाज से एथलेटिक्स सबसे ज्यादा अहम रहा। कुल 114 पदकों में से 65 पदक एथलेटिक्स में आए। पिछले संस्करण में एथलेटिक्स में 53 पदक आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार