दिग्गज इंग्लिश फुटबॉल टीम लिवरपूल ने शनिवार को अपने हेड कोच आर्ने स्लॉट को दो सीजन के बाद बर्खास्त कर दिया है। इस डच कोच ने अपने पहले ही सीजन में क्लब को उसका 20वां लीग खिताब दिलाया था, लेकिन अगले साल वह इस सफलता को दोहरा नहीं पाए। प्रीमियर लीग 2025-26 में लिवरपूल पांचवें स्थान पर रहा और यूईएफए चैंपियंस लीग 2026-27 के लिए सीधे क्वालीफाई करने में भी नाकाम रहा।

Advertisement

लिवरपूल के पूर्ण स्वामित्व वाली फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (एफएसजी) ने एक बयान में कहा, "यह कहने की जरूरत नहीं है कि बतौर क्लब हमारे लिए यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था। आर्ने ने जितने समय तक हमारे साथ काम किया है, लिवरपूल एफसी में उनका योगदान बहुत अहम, सार्थक और सबसे बढ़कर हमारे समर्थकों और हमारे लिए सफल रहा है।"

Advertisement

बयान में कहा गया, "इसलिए, उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए हमारी सराहना की कोई सीमा नहीं है। खासकर इसलिए क्योंकि सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और विशेषज्ञता का हाथ था, जिसने इस बात को और भी पुख्ता कर दिया कि वह अपने क्षेत्र के एक बेहतरीन लीडर हैं। जिस पल हम पहली बार आर्ने से मिले थे, उसी पल यह स्पष्ट हो गया था कि वह ऐसे इंसान हैं, जो सिर्फ जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते, बल्कि उसे पूरी तरह से अपना लेते हैं।"

इस सीजन में लिवरपूल प्रीमियर लीग में सिर्फ 60 अंक ही हासिल कर पाया। यह स्लॉट के शानदार पहले सीजन के मुकाबले 24 अंकों की गिरावट थी। 2025-26 में सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर इस चैंपियन क्लब को 19 बार हार का सामना करना पड़ा।

क्लब ने अपने बयान में कहा, "जून 2024 में क्लब से जुड़ने के बाद, आर्ने ने अपने पहले ही सीजन में हमें हमारा 20वां लीग खिताब दिलाया। 2024-25 का सीजन उन्होंने 'एलएमए मैनेजर ऑफ द ईयर' के तौर पर खत्म किया। इसके अलावा, उन्होंने टीम को काराबाओ कप के फाइनल और चैंपियंस लीग के 'लास्ट 16' (अंतिम 16) तक भी पहुंचाया। इसके बाद, 2025-26 में उन्होंने लगातार दूसरे सीजन के लिए चैंपियंस लीग में क्वालीफाई करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान 'रेड्स' (लिवरपूल) इसी प्रतियोगिता के क्वार्टर-फाइनल तक भी पहुंचे।"

इस सीजन में लिवरपूल प्रीमियर लीग में सिर्फ 60 अंक ही हासिल कर पाया। यह स्लॉट के शानदार पहले सीजन के मुकाबले 24 अंकों की गिरावट थी। 2025-26 में सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर इस चैंपियन क्लब को 19 बार हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लिवरपूल ने पुष्टि की है कि नए मैनेजर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में एंडोनी इराओला इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने साउथ-कोस्ट क्लब को प्रीमियर लीग में छठे स्थान पर पहुंचाया और क्लब को इतिहास में पहली बार यूईएफए यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई कराया। उनकी उपलब्धियों के बाद उन्हें लिवरपूल की कोचिंग जिम्मेदारी संभालने के लिए मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार