मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन में स्थित नेविल डिसूजा फुटबॉल टर्फ को कन्वेंशन सेंटर में तब्दील करने के फैसले के खिलाफ रविवार को लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रयान मेनेजेस ने कहा इस मैदान पर हर साल बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और अगर इस मैदान को कन्वेंशन सेंटर में बदला जाता है, तो यह मुंबई फुटबॉल के लिए बड़ा झटका होगा।

Advertisement

रयान मेनेजेस ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, यह मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण फुटबॉल ग्राउंड है। यहां हर साल 10 हजार से ज्यादा बच्चे खेलते हैं। यह 11-ए-साइड फुटबॉल का एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्राउंड है जो मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन को अलॉट किया गया है। हम हर साल बच्चों के लिए आधिकारिक मैच आयोजित करते हैं। यहां खेलने वाले ज्यादातर बच्चे आगे चलकर एमएफए (मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन), डिस्ट्रिक्ट टीमों, राज्य टीमों और नेशनल टीमों के लिए खेलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, ""मुझे लगता है कि एमएफए की तरफ से भी हमने अधिकारियों को कई पत्र सौंपे हैं। भारत के खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे इस फैसले पर फिर से विचार करने और इसे खेल के मैदान के तौर पर बनाए रखने का अनुरोध किया है। बेशक,मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह अभी अदालत में चल रहा है। हमें अगली सुनवाई का इंतजार है और माननीय अदालत जो फैसला देगी, उसे देखेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा और सही फैसला होगा।"

रयान मेनेजेस ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, यह मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण फुटबॉल ग्राउंड है। यहां हर साल 10 हजार से ज्यादा बच्चे खेलते हैं। यह 11-ए-साइड फुटबॉल का एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्राउंड है जो मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन को अलॉट किया गया है। हम हर साल बच्चों के लिए आधिकारिक मैच आयोजित करते हैं। यहां खेलने वाले ज्यादातर बच्चे आगे चलकर एमएफए (मुंबई फुटबॉल एसोसिएशन), डिस्ट्रिक्ट टीमों, राज्य टीमों और नेशनल टीमों के लिए खेलते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एक और अन्य प्रदर्शनकारी ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा, "मैं मुंबई फुटबॉल का फैन हूं और भारतीय फुटबॉल को भी फॉलो करता हूं। इस वजह से मुख्य कारण यह है कि जमीनी फुटबॉल का इकोसिस्टम इसी मैदान से जुड़ा हुआ है। अगर यह मैदान तोड़ दिया गया, तो हमारा इकोसिस्टम आखिरकार खत्म हो जाएगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार