ICC World Cup: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत में अगले महीने से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की तैयारी को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन की आलोचना पर पलटवार किया है।

Advertisement

नवंबर के अंत में लंदन में घुटने की सर्जरी के बाद स्टोक्स रिहैब में हैं और उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली श्रृंखला के शुरुआती मैच के लिए समय पर फिट होना है।

Advertisement

सीरीज की शुरुआत से तीन दिन पहले हैदराबाद पहुंचने से पूर्व इंग्लैंड अबू धाबी में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है, जिसकी पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने तीखी आलोचना की है।

स्टीव हार्मिसन ने टॉकस्पोर्ट रेडियो से कहा, "अगर इंग्लैंड सिर्फ तीन दिन पहले इस सीरीज के लिए भारत जाता है, तो उन्हें बस 5-0 से हार का सामना करना पड़ सकता है। मैं एक बूढ़ा आदमी हूं और वे यही कहेंगे, समय बदल गया है, खेल बदल गया है। लेकिन मैं आपको बताऊंगा कि, तैयारी नहीं बदली है। आप भारत में कम तैयारी के साथ नहीं जा सकते।''

हैदराबाद में मैच के बाद भारत और इंग्लैंड अगले टेस्ट मैच विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेलेंगे। इंग्लैंड लायंस टीम जनवरी में अहमदाबाद में भारत 'ए' टीम के खिलाफ मैच भी खेलेगी।

भारत में श्रृंखला बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। खासकर उनके खेलने की बेहद आक्रामक शैली और स्पिन के अनुकूल उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में इसे जारी रखने के मामले में। इंग्लैंड ने 2021 में चेन्नई में सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन सीरीज 3-1 से हार गए थे।

Advertisement

इसके जवाब में स्टोक्स ने एक्स पर कहा, "हम पहले टेस्ट से पहले और अधिक प्रशिक्षण के लिए भारत जाने से पूर्व एक प्रशिक्षण शिविर के लिए अबू धाबी जा रहे हैं।"

इंग्लैंड टेस्ट टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार