यूरोपियन राइडर कप टीम के कप्तान ल्यूक डोनाल्ड और 2019 के द ओपन चैंपियन शेन लॉरी दूसरी बार आयोजित होने वाली इंडिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली गोल्फ क्लब में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 4 मिलियन डॉलर होगी, जिसमें दुनिया के कई दिग्गज गोल्फर अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement

डीपी वर्ल्ड टूर और प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह टूर्नामेंट एक बार फिर 2026 'रेस टू दुबई' के अहम 'बैक 9' चरण का हिस्सा होगा। इवेंट से पहले फैंस को टिकट के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाने (रजिस्टर करने) के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

2023 में रोम और 2025 में न्यूयॉर्क में टीम यूरोप को राइडर कप जिताने वाले डोनाल्ड ने पिछले साल इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था, जिसके बाद दिल्ली में दूसरी बार खेलेंगे। टोनी जैकलिन के बाद यूरोप को घरेलू और विदेशी दोनों जगहों पर राइडर कप जिताने वाले वे दूसरे यूरोपियन कप्तान बने और अब 2027 में आयरलैंड के अडारे मैनर में एक और कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ लोरी भी होंगे, जो पहले एडिशन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे थे और भारतीय राजधानी में वापसी पर अपने उस नतीजे को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।

इस टूर्नामेंट में यूरोप के कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड, दो बार के मास्टर्स चैंपियन रोरी मैकल्रॉय, मेजर विजेता जस्टिन रोज, हाल ही में ओपन चैंपियन बने रयान फॉक्स और विक्टर होवलैंड शामिल हैं। इससे भारत में आयोजित अब तक के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक की ताकत और बढ़ जाएगी।

इंडिया चैंपियनशिप को 2025 में डीपी वर्ल्ड टूर के साथ पार्टनरशिप में एक ग्लोबल स्मार्ट लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर ने शुरू किया था। भारत में डीपी वर्ल्ड टूर इवेंट के लिए सबसे बड़ी इनामी राशि देने वाला यह टूर्नामेंट तेजी से इंटरनेशनल कैलेंडर में एक अहम पड़ाव बन गया है।

इस टूर्नामेंट में यूरोप के कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड, दो बार के मास्टर्स चैंपियन रोरी मैकल्रॉय, मेजर विजेता जस्टिन रोज, हाल ही में ओपन चैंपियन बने रयान फॉक्स और विक्टर होवलैंड शामिल हैं। इससे भारत में आयोजित अब तक के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक की ताकत और बढ़ जाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

चैंपियनशिप का दूसरा एडिशन लंबे समय से चले आ रहे इंडियन ओपन के साथ-साथ ग्लोबल गोल्फिंग मैप पर भारत की स्थिति को और मजबूत करता है। 2026 'रेस टू दुबई' के 'बैक 9' सेगमेंट में नौ टूर्नामेंट्स में से आठवें टूर्नामेंट के तौर पर होने वाली इंडिया चैंपियनशिप, सीजन के आखिर में होने वाले टूर प्ले-ऑफ से पहले एक अहम पड़ाव होगी, जो नवंबर में दुबई में टूर चैंपियनशिप के साथ खत्म होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार