मनप्रीत सिंह की गिनती भारतीय हॉकी मेंस टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। अपने इंटरनेशनल करियर में मनप्रीत उन उपलब्धियों को अपने नाम कर चुके हैं, जिसका सपना हर एक खिलाड़ी देखता है। मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने साल 2021 (टोक्यो ओलंपिक 2020) में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए ओलंपिक पदक जीता।

Advertisement

मनप्रीत का जन्म 26 जून, 1992 को पंजाब के जालंधर के पास मौजूद मीठापुर गांव में हुआ। मनप्रीत के बड़े भाई हॉकी खिलाड़ी थे, तो शुरुआत से ही उनका मन इस खेल में रम गया। हालांकि, मनप्रीत की मां नहीं चाहती थीं कि वह इस खेल में अपनी पहचान बनाए। मनप्रीत की मां हॉकी को एक खतरनाक खेल मानती थीं। हालांकि, अपने जिद, लगन और कड़ी मेहनत के दम पर मनप्रीत परिवार का विश्वास भी जीतने में सफल रहे। इसके बाद उनका दाखिला जालंधर परिवार ने सुरजीत हॉकी अकादमी में कराया और इसके बाद मनप्रीत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

घरेलू स्तर पर अपने प्रदर्शन से धूम मचाने के बाद मनप्रीत ने टीम इंडिया की जर्सी में भी खूब नाम कमाया। साल 2014 में एशियाई खेलों में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में मनप्रीत का अहम रोल रहा। इसके अलावा 2017 में हुए एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा। 2023 और 2024 में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी मनप्रीत ने अपने दमदार खेल के बूते भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई।

मनप्रीत का जन्म 26 जून, 1992 को पंजाब के जालंधर के पास मौजूद मीठापुर गांव में हुआ। मनप्रीत के बड़े भाई हॉकी खिलाड़ी थे, तो शुरुआत से ही उनका मन इस खेल में रम गया। हालांकि, मनप्रीत की मां नहीं चाहती थीं कि वह इस खेल में अपनी पहचान बनाए। मनप्रीत की मां हॉकी को एक खतरनाक खेल मानती थीं। हालांकि, अपने जिद, लगन और कड़ी मेहनत के दम पर मनप्रीत परिवार का विश्वास भी जीतने में सफल रहे। इसके बाद उनका दाखिला जालंधर परिवार ने सुरजीत हॉकी अकादमी में कराया और इसके बाद मनप्रीत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मनप्रीत भारत की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। हाल ही में मनप्रीत ने भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिलीप टर्की (412 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2019 में मनप्रीत को इंटरनेशनल हॉकी महासंघ की तरफ से 'प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना गया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। हॉकी के खेल में यादगार योगदान के लिए भारत के स्टार मिडफील्डर खिलाड़ी को साल 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, 2021 में उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार