अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस हफ्ते यूएफसी के अध्यक्ष और सीईओ डाना व्हाइट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस समझौते का मकसद खेलों के जरिए आपसी संबंधों को बढ़ावा देना और दुनिया भर में मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के खेल को और फैलाना है।

Advertisement

हस्ताक्षर समारोह 11 जून को अमेरिकी विदेश विभाग में आयोजित होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह अमेरिकी सरकार और दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संस्था अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के बीच एक नई सार्वजनिक-निजी साझेदारी की शुरुआत होगी।

Advertisement

विदेश विभाग के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य "खेल कूटनीति से जुड़ी पहलों को मजबूत करना और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के वैश्विक विकास में सहयोग करना" है।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। इसके कारण मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते खेलों में शामिल हो गया है।

विदेश विभाग ने कहा कि इस साझेदारी से जुड़ी अधिक जानकारी समारोह के बाद जारी की जाएगी।

यह समझौता इस बात का संकेत है कि अमेरिका खेलों को सार्वजनिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के एक माध्यम के रूप में अधिक महत्व दे रहा है। लंबे समय से खेल आदान-प्रदान कार्यक्रम अमेरिकी कूटनीति का हिस्सा रहे हैं, जो लोगों के बीच संबंध और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने में मदद करते हैं।

Advertisement

विभाग ने कहा, "अमेरिका में स्थापित अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप आज एक प्रमुख वैश्विक खेल मंच बन चुका है, जो आधुनिक कॉम्बैट स्पोर्ट्स के प्रचार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन मानकों और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अमेरिकी नेतृत्व को दर्शाता है।"

विदेश विभाग ने यह भी कहा कि अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के मुकाबले दुनिया भर में प्रसारित किए जाते हैं और पेशेवर प्रतियोगिताओं तथा खिलाड़ियों के विकास के माध्यम से अमेरिका के सांस्कृतिक और खेल प्रभाव को बढ़ाने में योगदान देते हैं।

विभाग ने कहा, "अमेरिका में स्थापित अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप आज एक प्रमुख वैश्विक खेल मंच बन चुका है, जो आधुनिक कॉम्बैट स्पोर्ट्स के प्रचार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन मानकों और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अमेरिकी नेतृत्व को दर्शाता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हाल के वर्षों में खेल कूटनीति अमेरिकी विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। विदेश विभाग खिलाड़ियों, कोचों और खेल संगठनों से जुड़े कई कार्यक्रमों का समर्थन करता है, जिनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नेतृत्व विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार