सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद एक ओवर डालने के बाद ही भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह मैदान के बाहर चले गए। उन्हें टीम के चिकित्सक और सुरक्षा अधिकारी के साथ मैदान के बाहर जाता देखा गया। मैदान से बाहर जाने के पहले बुमराह ने इस पारी में कुल 10 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए 33 रन देते हुए दो विकेट लिए थे।

Advertisement

इस दौरे पर बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर काफ़ी चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने इस सीरीज़ में अब तक 152.1 ओवर की गेंदबाज़ी की है और 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए हैं। वह अब बिशन सिंह बेदी को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ भी बन गए हैं।

Advertisement

बुमराह ने दूसरे दिन पहले सत्र के अंतिम पांच ओवर में से तीन ओवर मैदान के बाहर बिताए थे और फिर अंतिम दो ओवर के लिए वह मैदान में वापस आए थे। लंच के बाद उन्होंने गेंदबाज़ी की और एलेक्स कैरी को परेशान भी किया लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह मैदान के बाहर चले गए।

मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने 52 ओवर की गेंदबाज़ी की थी जो कि उनके अब तक के टेस्ट करियर में एक मैच में डाले गए सर्वाधिक ओवर थे। हालांकि इस टेस्ट के बाद ख़ुद तत्कालीन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

भारत के पास इस मैच में कोई उपकप्तान नहीं है क्योंकि ख़ुद बुमराह ही टीम के उपकप्तान थे और रोहित की अनुपस्थिति में वह टीम की अगुवाई कर रहे थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने 52 ओवर की गेंदबाज़ी की थी जो कि उनके अब तक के टेस्ट करियर में एक मैच में डाले गए सर्वाधिक ओवर थे। हालांकि इस टेस्ट के बाद ख़ुद तत्कालीन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार