एसजी पाइपर्स ने सोमवार को हैदराबाद तूफान के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल करके मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 2025-26 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Advertisement

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में विजेता टीम की ओर से टॉमस डोमेन ने 2 गोल किए, जबकि गोलकीपर टॉमस सैंटियागो ने शानदार प्रदर्शन किया। तूफान के लिए अमनदीप लाकड़ा ने गोल दागा।

Advertisement

एसजी पाइपर्स ने इस मैच में शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती मिनटों में ही दबदबा बनाया। उन्होंने लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए और 8वें मिनट में आखिरकार टॉमस डोमेन के ड्रैगफ्लिक से एक गोल करके शुरुआती बढ़त हासिल की।

शुरुआती 15 मिनट में पाइपर्स को कुल 6 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जबकि उनके विरोधी को एक भी नहीं मिला। हालांकि, हैदराबाद तूफान ने मुकाबले में वापसी करते हुए 5 सर्कल एंट्री दर्ज कीं, लेकिन उनके पास अपने पूरे पजेशन के बावजूद गोल पर सिर्फ एक ही शॉट था।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी तूफान का पजेशन पर ज्यादा कंट्रोल रहा, जिससे उन्होंने अपने विरोधियों को पीछे धकेल दिया। उनके पास 12 सर्कल एंट्री और चार पेनाल्टी कॉर्नर थे, और उन्होंने गोल पर 7 शॉट लगाए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बजाय, एसजी पाइपर्स ने खेल के विपरीत दूसरा गोल किया, जब रोमन डुवेकोट के शानदार खेल से टॉमस डोमेन (29वें मिनट) ने अपना दूसरा गोल किया, जिससे हाफ-टाइम में उनकी टीम को 2-0 की बढ़त मिल गई।

मुकाबले में पिछड़ने के बावजूद, हैदराबाद तूफान एक ऐसे गोल की तलाश में आगे बढ़ते रही, जो उन्हें खेल में वापस ला सके। उन्होंने तीसरे क्वार्टर में 8 सर्कल एंट्री और कुछ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए।

Advertisement

पाइपर्स के लिए टॉमस सैंटियागो ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार उनका बचाव टूट गया। मुकाबले के 41वें मिनट अमनदीप लाकड़ा ने अपने ड्रैगफ्लिक से गोल किया, जिससे तूफान को अंतिम क्वार्टर में 2-1 के स्कोर के साथ वापसी का मौका मिला।

मुकाबले में पिछड़ने के बावजूद, हैदराबाद तूफान एक ऐसे गोल की तलाश में आगे बढ़ते रही, जो उन्हें खेल में वापस ला सके। उन्होंने तीसरे क्वार्टर में 8 सर्कल एंट्री और कुछ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, टोमस सैंटियागो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर जैकरी वॉलेस को गोल करने से रोक दिया और अंत के क्षणों में शानदार डबल सेव करते हुए गोलपोस्ट के सामने असाधारण प्रदर्शन जारी रखा। उनकी इस बेहतरीन गोलकीपिंग की बदौलत एसजी पाइपर्स ने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार