भारत ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। बुधवार को मेजबान टीम ने मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ 4-2 से शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने मुकाबले के अंतिम 11 मिनटों में ये सभी चार गोल दागे।

Advertisement

यह पहली बार है जब भारत ने इस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2001 और 2016 में गोल्ड मेडल जीते थे, जबकि साल 1997 में टीम इंडिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साल 2005 में भारत ब्रॉन्ज मेडल से चूक गया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Advertisement

बुधवार को मुकाबले की शुरुआत में भारत ने अर्जेंटीना के डिफेंस को तोड़ने की कोशिश में फ्रंट फुट पर गेम शुरू किया, लेकिन मुकाबले के तीसरे ही मिनट अर्जेंटीना ने अपना खाता खोल लिया।

निकोलस रोड्रिगेज के पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने के साथ मेहमान टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। शुरुआती गोल के बाद मेजबान टीम ने तुरंत जवाब देने की कोशिश की, लेकिन पहले क्वार्टर की समाप्ति तक खाता नहीं खोल सकी।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाया। दिलराज सिंह ने टारगेट पर शॉट मारा, जबकि मेजबान टीम ने पहले हाफ में आठ सर्कल पेनिट्रेशन के साथ कुछ आधे-अधूरे मौके बनाते हुए बराबरी की तलाश की, लेकिन अर्जेंटीना ने पहले हाफ की बढ़त को बरकरार रखा।

भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में कुछ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इसकी मदद से खाता नहीं खुल सका। इस बीच मेहमान टीम ने काउंटर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन प्रिंसदीप सिंह ने शानदार डबल सेव करके भारत को गेम में बनाए रखा। अर्जेंटीना ने आखिरकार तीसरे क्वार्टर के अंत में सैंटियागो फर्नांडीज (44वें मिनट) के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।

Advertisement

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाया। दिलराज सिंह ने टारगेट पर शॉट मारा, जबकि मेजबान टीम ने पहले हाफ में आठ सर्कल पेनिट्रेशन के साथ कुछ आधे-अधूरे मौके बनाते हुए बराबरी की तलाश की, लेकिन अर्जेंटीना ने पहले हाफ की बढ़त को बरकरार रखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकाबले के 57वें मिनट में भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसमें शारदानंद तिवारी ने कोई गलती नहीं की। मुकाबला खत्म होने में सिर्फ 3 मिनट शेष थे और भारत ने 3-2 से बढ़त बना ली थी। ऐसे में अर्जेंटीना ने बिना गोलकीपर के खेलने का फैसला किया। इसके बाद अनमोल एक्का ने मुकाबले के 58वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार