मेंस अंडर-18 एशिया कप 2026 के अपने तीसरे 'पूल ए' मैच में सोमवार को भारत ने कोरिया के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत की तरफ से केतन कुशवाहा ने सर्वाधिक 2 गोल दागे।

Advertisement

भारत के लिए केतन कुशवाहा ने तीसरे और 36वें मिनट में गोल किए। वरिंदर सिंह ने 5वें मिनट में गोल दागा, जबकि शाहरुख अली ने 54वें मिनट में गोल किया। वहीं, कोरियाई कप्तान यून जेह्योक (21') ने अपनी टीम का एकमात्र गोल किया।

इस जीत के साथ भारत, कोरिया और जापान के साथ 6 अंकों पर बराबरी पर आ गया है। दोनों पूल में से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत अब 3 जून को अपने 'पूल ए' के आखिरी मैच में चीनी ताइपे का सामना करेगा।

जापान के काकामिगहारा में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में मजबूत शुरुआत करते हुए जल्द दो दागे। मैच के तीसरे मिनट में, भारत को मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे सफलतापूर्वक गोल में बदला।

राहुल यादव ने कप्तान कुशवाहा (3') को एक शानदार पास दिया, हालांकि उनका शुरुआती शॉट कोरियन गोलकीपर ने बचा लिया था, लेकिन गेंद उनके पास वापस आ गई, जिसे नेट में डाल दिया। भारत ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 5वें मिनट में दूसरा गोल दागा। वरिंदर सिंह ने शांत रहते हुए गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

कोरिया ने पहले क्वार्टर के बाकी समय में अपनी रणनीति को फिर से बनाने की कोशिश में खेल की गति धीमी कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में दोनों तरफ से जोरदार खेल देखने को मिला, लेकिन किसी भी टीम ने सर्कल के अंदर कोई खास मौका नहीं बनाया। 21वें मिनट में, कोरिया को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान जेह्योक (21') ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर पहले हाफ में गोल का अंतर आधा कर दिया।

कोरिया ने पहले क्वार्टर के बाकी समय में अपनी रणनीति को फिर से बनाने की कोशिश में खेल की गति धीमी कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे क्वार्टर के आखिर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी टीम उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। 53वें मिनट में, कोरिया गोल करने के बेहद करीब पहुंच गया था। किम डोयुन ने गेंद को गोल की तरफ डिफ्लेक्ट किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर आयुष रजक ने अपनी स्टिक से शानदार बचाव किया। ठीक अगले ही मिनट, भारत ने शाहरुख (54') की बदौलत चौथा गोल करके जवाब दिया, उन्होंने एक जोरदार शॉट लगाया जो गोल से टकराया और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार