फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने 8वीं बार बेलोन डी'ओर का खिताब अपने नाम किया है। जबकि स्पेन की एताना बोनमती ने महिला पुरस्कार जीता।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर ने पिछले साल कतर विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीता, जब उन्होंने सात गोल के साथ अर्जेंटीना को ट्रॉफी दिलाई थी और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

Advertisement

मेसी ने एर्लिंग हालैंड और किलियन एम्बाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ियों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया।

मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 और अब 2023 में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तिगत फुटबॉल पुरस्कार जीता है।

मेसी ने कहा, "हमने जो हासिल किया उसके लिए यह पूरी अर्जेंटीना टीम के लिए एक उपहार है। विश्व चैंपियन बनना वह खिताब था जिसे हम खो रहे थे। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन टीम बनाने में मदद की।"

एताना बोनमतीने अगस्त में स्पेन का पहला महिला विश्व कप खिताब जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की सैम केर और हमवतन सलमा पारलुएलो को पीछे छोड़ते हुए महिला बैलन डी'ओर जीता।

Advertisement

अन्य पुरस्कारों में इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम को सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 खिलाड़ी नामित किया गया, जबकि हालैंड ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता।

Also Read: Live Score

मेसी की राष्ट्रीय टीम के साथी एमिलियानो मार्टिनेज ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का लेव यशिन पुरस्कार जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार