फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी में हो रहा है। सर्बिया के हेड कोच वेलज्को पाउनोविच का मानना है कि विश्व कप में मेक्सिको का प्रदर्शन विशेष हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेजबान देश के पास वो सभी खूबियां हैं जो एक ऐतिहासिक नतीजा हासिल करने के लिए जरूरी हैं।
पाउनोविच ने सिन्हुआ के हवाले से कहा, "मेक्सिको फुटबॉल टीम दुनिया की बेहतरीन टीमों से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश में फुटबॉल की बेहतरीन संस्कृति है और टीम के कोच एगुइरे पास प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।"
48 साल के पाउनोविच ने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि मेक्सिको अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। जब मैं मेक्सिको में काम कर रहा था, तब से ही मेरा यह मानना रहा है। इस देश में एक जबरदस्त फुटबॉल संस्कृति है, जोशीले समर्थक हैं और ऐसे खिलाड़ी हैं जो सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं। टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में यह एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।"
उन्होंने कहा, "मेक्सिको को घर पर खेलने का फायदा मिलेगा। अगर प्रशंसक पूरी तरह से राष्ट्रीय टीम का साथ दें, तो उनका समर्थन सचमुच एक बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।"
सर्बियाई कोच ने मेक्सिको के कोच एगुइरे की तारीफ करते हुए कहा कि इस अनुभवी मैनेजर ने टूर्नामेंट से पहले टीम के लिए एक मजबूत नींव तैयार करने और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाने में मदद की है।
बता दें कि एगुइरे तीसरी बार मेक्सिको की कमान संभालने के लिए लौटे हैं। वह 2024 में तीसरी बार टीम के साथ जुड़े थे।
सर्बियाई कोच ने मेक्सिको के कोच एगुइरे की तारीफ करते हुए कहा कि इस अनुभवी मैनेजर ने टूर्नामेंट से पहले टीम के लिए एक मजबूत नींव तैयार करने और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगाने में मदद की है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मेक्सिको ने अब तक कभी भी फीफा विश्व कप नहीं जीता है। टूर्नामेंट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1970 और 1986 में अपने ही देश में खेले गए मैचों में क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचना रहा है। फीफा विश्व कप 2026 में मेक्सिको ग्रुप ए में शामिल है। इस ग्रुप की अन्य 3 टीमें दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और चेक गणराज्य हैं।