मियामी ओपन में जर्मनी के खिलाड़ी अलेक्जेंडर जेवरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 6-1, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

इस जीत के साथ 27 साल के जर्मन खिलाड़ी ने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना लिया है, जो उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साल 2022 में सेमीफाइनल और 2023 तथा 2025 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले फ्रांसिस्को सेरुंडोलो का अनुभव जेवरेव के आगे फीका नजर आया। टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरुंडोलो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर 10 खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराया था।

Advertisement

हालांकि, क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर जेवरेव के खिलाफ वह लय में दिखाई नहीं दिए और तीसरे एटीपी मास्टर्स 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका चूक गए। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ जेवरेव ने सेरुंडोलो के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस तरह उनका एटीपी में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 4-3 हो गया है। जेवरेव अब अपना पूरा ध्यान इटली के टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर लगाएंगे। सिनर पिछले छह मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करके जेवरेव के खिलाफ 7-4 से आगे हैं।

इस जीत के साथ 27 साल के जर्मन खिलाड़ी ने एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना लिया है, जो उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साल 2022 में सेमीफाइनल और 2023 तथा 2025 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले फ्रांसिस्को सेरुंडोलो का अनुभव जेवरेव के आगे फीका नजर आया। टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में सेरुंडोलो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर 10 खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

सिनर ने गुरुवार को अपने सर्विस गेम में केवल 9 प्वाइंट गंवाए। टीडीआई इनसाइट्स के अनुसार उनका ओवरऑल परफॉर्मेंस रेटिंग 9.65 था, जोएटीपी टूर के औसत 7.29 से काफी ऊपर है। लगातार 10वें मैच में जीत के बाद सिनर ने कहा था कि सफलता के लिए भूख बनाए रखना जरूरी है। खिलाड़ी को मानसिक रूप से कोर्ट के बाहर भी शांत और रिलैक्स रहना होता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार