अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला और कजाकिस्तान की प्लेयर एलेना रायबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लोरिडा में स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। पेगुला-एलेना ने सीधे सेटों में अपने मैच जीते।
पांचवीं वरीयता प्राप्त पेगुला सबसे पहले कोर्ट पर आईं और रोमानिया की टेनिस प्लेयर जैकलीन क्रिस्टियन के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिकी खिलाड़ी ने सर्विस पर दबदबा बनाया और एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया, जबकि अपने 13 ब्रेक प्वाइंट के मौकों में से चार का फायदा उठाकर एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में 6-4, 6-1 से जीत हासिल की।
इस जीत ने न सिर्फ क्रिस्टियन के खिलाफ पेगुला का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-0 कर दिया, बल्कि मियामी क्वार्टर फाइनल में उनकी लगातार पांचवीं उपस्थिति भी दर्ज कराई है। वह पोलैंड की पूर्व टेनिस खिलाड़ी एग्निज्का राडवांस्का (2010–2014) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही पेगुला, अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के साथ लगातार पांच मियामी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी अमेरिकी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
पेगुला ने अपनी जीत के बाद कहा, "मुझे लगा कि मैंने इस मुकाबले में बहुत अच्छा खेला। मेरे हिसाब से मैंने अच्छी सर्व की, खासकर पहले सेट में। फिर मैं दूसरे सेट में बहुत अच्छा रिटर्न कर पाई और मैं जल्दी ब्रेक ले पाई और बस इसी लय को बरकरार रखने में सफल रही। मुझे लगता है कि मैं दूसरे सेट में थोड़ा बेहतर रिटर्न करने के लिए थोड़ी फ्री हो गई थी। मैंने बस एलेना पर प्रेशर डाला और मुझे लगा कि आखिरी कुछ गेम बहुत जल्दी खत्म हो गए। ऐसा लगता है कि मैं बस उस प्रेशर को बनाए रखने में कामयाब रही, इसलिए मैं इस मैच में अपने प्रदर्शन से खुश हूं।"
इस जीत ने न सिर्फ क्रिस्टियन के खिलाफ पेगुला का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-0 कर दिया, बल्कि मियामी क्वार्टर फाइनल में उनकी लगातार पांचवीं उपस्थिति भी दर्ज कराई है। वह पोलैंड की पूर्व टेनिस खिलाड़ी एग्निज्का राडवांस्का (2010–2014) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही पेगुला, अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के साथ लगातार पांच मियामी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी अमेरिकी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
रायबाकिना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मैंने यहां खेले गए सभी मैचों में अच्छी सर्विस की और इन सभी जरूरी मौकों पर भी मैं आक्रामक रही और मैचों के दौरान खास मौकों पर जीत हासिल की।" क्वार्टर फाइनल मैच पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जरूर, मुझे अच्छी सर्विस करनी होगी। यह मेरा सबसे बड़ा हथियार है। मुझे तरोताजा रहने की कोशिश करनी है और अच्छी तरह से मूव करना है, क्योंकि यहां इंडियन वेल्स में खेले गए पिछले मैच की तुलना में यह थोड़ा तेज है। बॉल उतनी बाउंस नहीं होती। इसी कारण से मैं कहूंगी कि यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मैं अपना बेस्ट करने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि यह मैच जीतूंगी।"