Mickey Arthur: पाकिस्तान टीम के निदेशक मिकी आर्थर को उम्मीद है कि उनकी टीम शुक्रवार को विश्व कप 2023 के अपने छठे मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलकर अपने अभियान को पटरी पर लाएगी।

Advertisement

टीम ने हैदराबाद में नीदरलैंड और श्रीलंका पर जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन जब उन्हें लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा तो उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट आई जिससे टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

पाकिस्तान को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा।

आर्थर ने कहा, "हमें विश्व कप जीतने के लिए छह मैच मिले हैं। हमें लय में बने रहना होगा और लगातार छह मैच जीतने होंगे। हम जानते हैं कि एक टीम के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी रणनीति पर शत-प्रतिशत अमल करें और अगर हम ऐसा करते हैं, तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम विश्व कप नहीं जीत सकें।

"मुझे नहीं लगता कि पिछले तीन मैचों में हमारा कौशल वहां रहा है जहां उन्हें होना चाहिए था, लेकिन इन खिलाड़ियों के पास कौशल है।"

मिकी आर्थर का मानना है कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफिकेशन की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए खेल के तीनों पहलुओं पर ध्यान देना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार