म्यूनिख ओपन में ब्राजील के जोआओ फोन्सेका ने बुधवार को फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेक के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। क्ले कोर्ट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फोन्सेका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए फोन्सेका का अगला मुकाबला बेन शेल्टन या अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स से होगा। वह म्यूनिख में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं।
19 साल के इस उभरते सितारे ने शांत और सधा हुआ प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। उन्होंने एक हफ्ते से कुछ ज्यादा समय में दूसरी बार रिंडरकनेक को मात दी है। इससे पहले मोंटे कार्लो मास्टर्स में इस खिलाड़ी के साथ जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ फोन्सेका लगातार दूसरी बार एटीपी टूर के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं, जो इस सतह पर उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।
फोन्सेका ने शुरू से ही मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। पूरे मुकाबले के दौरान रैलियों को पूरी तरह से अपने हिसाब से चलाया और लगातार बेहतरीन खेल दिखाया। दबाव में भी शांत रहने की उनकी क्षमता निर्णायक साबित हुई, क्योंकि उन्होंने अपने सामने आए सभी नौ ब्रेक प्वाइंट्स को सफलतापूर्वक बचाया, जिससे उनकी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता और जुझारूपन देखने को मिला।
एटीपी के अनुसार, फोन्सेका ने कहा, "आज के मैच के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात थी। मैं इस मैच पर पूरी तरह से केंद्रित था, मुझे पता था कि यह मुश्किल होने वाला है। वह पहले से ही एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और यहां ऊंचाई पर वह बहुत अच्छा टेनिस खेल सकते हैं। सर्व और वॉली, और ड्रॉप शॉट्स, उनके पास हर तरह के हथियार हैं, इसलिए मुझे बहुत ज्यादा एकाग्र रहने की जरूरत थी।"
फोन्सेका ने शुरू से ही मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। पूरे मुकाबले के दौरान रैलियों को पूरी तरह से अपने हिसाब से चलाया और लगातार बेहतरीन खेल दिखाया। दबाव में भी शांत रहने की उनकी क्षमता निर्णायक साबित हुई, क्योंकि उन्होंने अपने सामने आए सभी नौ ब्रेक प्वाइंट्स को सफलतापूर्वक बचाया, जिससे उनकी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता और जुझारूपन देखने को मिला।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस नतीजे के साथ, फोन्सेका ने अपने पिछले 9 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है, जो एटीपी सर्किट पर उनके तेजी से बढ़ते कद को दर्शाता है। अपने हालिया शानदार प्रदर्शन की बदौलत फोन्सेका लाइव रैंकिंग में 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिससे टूर पर सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर उनकी स्थिति और भी मजबूत हो गई है।