Shaheen Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपने बेटे अलियार के दुनिया में आगमन से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी अंशा अफरीदी के हमेशा आभारी रहेंगे। शाहीन की पत्नी अंशा ने 24 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था।

Advertisement

तब शाहीन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे और अपने बेटे से मिल नहीं पाए थे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर शाहीन ने अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन पर शुभकामनाएं देने के लिए अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शाहीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने बेटे का हाथ पकड़ते हुए एक फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि 24 तारीख ने उनको जिंदगी को बदल दिया है।

उन्होंने लिखा, "इस पल ने सब कुछ बदल दिया। मेरा दिल भर गया है और मेरा जीवन काफी बेहतर हो गया है। 24 अगस्त 2024 के हमेशा हमारे लिए खास रहेगा। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरे बेटे अलियार अफरीदी।"

शाहीन ने आगे लिखा, "इस दौरान दर्द सहन करने के लिए मैं अपनी पत्नी का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। वह हमारे छोटे से परिवार का सपोर्ट सिस्टम हैं। हमें जो दुआएं और शुभकामनाएं मिल रही हैं, मैं उनके लिए सभी का आभारी हूं। अपनी दुआओं में मेरे छोटे से परिवार को याद रखना।"

Advertisement

शाहीन बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं। वह मैच के बाद रविवार को कराची में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस मैच में मेजबान पाकिस्तान को रावलपिंडी में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह तेज गेंदबाज 30 अगस्त को रावलपिंडी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम में शामिल हो जाएगा।

शाहीन बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं। वह मैच के बाद रविवार को कराची में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस मैच में मेजबान पाकिस्तान को रावलपिंडी में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार