लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने 12 अप्रैल को आयोजित एनएन मैराथन में भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में 48 वर्षों तक कायम रहे रिकॉर्ड को तोड़ा। नीदरलैंड के रॉटरडैम में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के बीच सावन ने 2:11:58 का समय निकालकर एलीट मैराथन दौड़ में 20वां स्थान हासिल किया।
इस रेस को इथियोपिया के गुए इदेमो अदोला ने 2:03.54 के समय के साथ जीता। भारत के टी. गोपी सावन 2:13:16 का समय निकालकर इस रेस में 23वें पायदान पर रहे।
इससे पहले ये नेशनल रिकॉर्ड शिवनाथ सिंह के नाम था, जिन्होंने साल 1978 में 2:12:00 के साथ इतिहास रचा था। सावन भारतीय सेना में हवलदार के रैंक पर तैनात हैं। इस रिकॉर्ड के साथ सावन बरवाल ने एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
इस रेस को इथियोपिया के गुए इदेमो अदोला ने 2:03.54 के समय के साथ जीता। भारत के टी. गोपी सावन 2:13:16 का समय निकालकर इस रेस में 23वें पायदान पर रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
सावन ने अपनी भविष्य की योजना के बारे में बताया, "मेरा मुख्य फोकस एशियन गेम्स है। एशियन गेम्स हमारा अगला टारगेट है। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ने बहुत मदद की है। जब मैं अपने स्टेट में था, तो वहां उतनी सुविधा नहीं थी। स्पोर्ट्स साइंस के बारे में हमें कुछ पता नहीं था। जब मैं यहां आया, तो एलीट रनर्स के साथ बातचीत हुई। उनसे यह सीखा कि कैसे ट्रेनिंग करते हैं। यह सीखा कि किस तरह स्पोर्ट्स साइंस हमें मदद करता है। हमें न्यूट्रिशन के बारे में कुछ नहीं पता था। ये सभी कुछ मैंने यहां सीखा है। एक खिलाड़ी को इंजरी से बचना जरूरी होता है। इंजरी से उसका पूरा एक साल तक बर्बाद हो सकता है। हमें मदद मिली कि इंजरी से हम कैसे बच सकते हैं। कैसे हम शरीर को बैलेंस कर सकते हैं।"